Tuesday, June 24, 2025

अमेरिका, आस्ट्रेलिया, जापान और फिलिपींस मिलकर बना रहे नया क्वाड

मनीला, एजेंसियां। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान फिलीपींस के साथ मिल कर क्वाड बना रहे हैं।

अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने फिलीपींस के साथ मजबूती से बढ़ते हुए इंडो-पैसिफिक के तहत अपनी सेनाओं को एक साथ लाकर चीन के विरुद्ध क्वाड 2.0 जैसी रूपरेखा बना दी है।

ये खासतौर से दक्षिण चीन सागर को ध्यान में रखते हुए किया गया है। भारत की इस पर निगाह है कि उसके क्वाड साझेदार एक नया गुट तैयार कर रहे हैं।

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में यात्रा के दौरान चीन को मुख्य चुनौती बताते हुए एशिया में बाइडन प्रशासन की सैन्य योजनाओं को जाहिर किया था।

ऑस्टिन ने इस समूह की पहली बैठक के लिए जापान, ऑस्ट्रेलिया और फिलीपींस के नेताओं से भी मुलाकात की।

ऑस्टिन ने कहा है कि हम स्वतंत्र और खुले हिंद-प्रशांत को आगे बढ़ाने के अपने साझा दृष्टिकोण में एकजुट हैं।

इस बैठक में दक्षिण चीन सागर में चारों देशों ने सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की है। इसमें भारत के नजरिए से यह अहम है कि वह अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ क्वाड का हिस्सा है।

हालांकि इस नए समूह के गठन से भारत की चिंता बढ़ने का कोई कारण नहीं है। इसकी बड़ी वजह ये है कि दोनों समूहों की प्राथमिकताएं अलग हैं।

इस नए समूह का सैन्य आयाम ज्यादा है और यह दक्षिण चीन सागर से संबंधित मुद्दों पर केंद्रित रहेगा जहां चीन अपनी गतिविधि बढ़ा रहा है, जबकि क्वाड मानवीय और आपदा राहत चुनौतियों पर केंद्रित है।

इसे भी पढ़ें

IPL में आज भिड़ेंगे दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...

Rain in Ranchi:घंटे भर की बारिश में डूबी आधी रांची [Half of Ranchi submerged in one hour of rain]

Rain in Ranchi: रांची। रांची समेत पूरे झारखंड में मानसून...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img