रांची : चेक बाउंस मामले में फिल्म अभिनेत्री अमीषा पटेल, उनकी प्रोडक्शन कंपनी और बिजनेस पार्टनर कुणाल ग्रूमर 27 फरवरी को रांची की अदालत में उपस्थित होंगे।
इस दौरान एक्ट्रेस अमीषा पटेल सीआरपीसी की धारा 313 के तहत अपना बयान दर्ज करायेंगी। अमीषा पटेल, कंपनी अमीषा पटेल प्रोडक्शन और कुणाल ग्रूमर रांची सिविल कोर्ट के ज्यूडीशियल मजिस्ट्रेट फर्स्ट क्लास दिग्विजय नाथ शुक्ला की अदालत में अपना बयान दर्ज करेंगे।
इस मामले में दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता का प्रयास किया गया था। इसके लिए समझौते की पेशकश की थी। हालांकि समझौता नहीं हो पाया था।
फिर अदालत के द्वारा अमीषा पटेल का बयान दर्ज करने के लिए 27 फरवरी की तिथि निर्धारित की है। गौरतलब है कि फिल्ममेकर अजय कुमार सिंह ने 29 मार्च 2019 में अमीषा पटेल पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया था।
फिल्म मेकर अजय कुमार सिंह का आरोप है कि देसी मैजिक नामक फिल्म बनाने के नाम पर अमीषा पटेल ने उनसे ढाई करोड़ लिया था।
जिसके बाद उसने एक्ट्रेस के खाते में पैसे ट्रांसफर किये थे। लेकिन फिल्म नहीं बन पाई। जब अजय ने अमीषा पटेल से पैसा मांगे तो एक्ट्रस ने 2 चेक दिया था।
लेकिन वो दोनो चेक बाउंस हो गया था। जिसके बाद अजय कुमार सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है।
कोर्ट ने इस मामले में 7 अप्रेल 2023 को अमीषा पटेल के खिलाफ वारंट जारी किया था। इस मामले में अमीषा पटेल ने 17 जून 2023 को रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था।
इसे भी पढ़ें
हेमंत सोरेन विधानसभा के बजट सत्र में भाग ले पाएंगे या नहीं, इसपर कोर्ट का फैसला कल