Saturday, July 26, 2025

झारखंड के बड़कागांव में सूर्योदय का अद्भुत नजारा, मेगालिथ स्थल पर जुटी सैलानियों की भीड़ [Amazing view of sunrise in Barkagaon, Jharkhand, crowd of tourists gathered at the megalith site]

रांची। हजारीबाग जिले में बड़कागांव के मेगालिथ स्थल पर गुरुवार की सुबह सूर्योदय का अद्भुत नजारा देखने को मिला। यह नजारा कल यानी शुक्रवार की सुबह भी दिखेगा। बड़कागांव के पंकरी बरवाडीह के मेगालिथ स्थल पर सूर्योदय का अद्भुत नजारा देखने के लिए सैलानियों की अच्छी खासी भीड़ जुटी। यह स्थल हजारीबाग-बड़कागांव रोड के पंकरी बरवाडीह के भोक्ता स्थान तालाब के पास पूरब दिशा में है। यहां हर साल 20 और 21 मार्च की सुबह सूर्योदय के अद्भुत नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं।

खगोलीय घटना की ये है वजहः

सम दिवारात्रि के मौके पर 20 मार्च को सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर करवट लेते दिखायी देते हैं। यहां 23 सितंबर को भी सूर्योदय के अद्भुत नजारे को देखा जाता है। 20 और 21 मार्च को सूर्योदय के अद्भुत नजारा को देखने के लिए खगोलप्रेमी समेत सैकड़ों लोग यहां जुटते हैं। यह घटना खगोलीय एक्विनॉक्स के कारण घटती है। इस तरह का नजारा बेल्जियम, इंग्लैंड, मध्य अमेरिका में भी देखा जाता है।

क्या है एक्विनॉक्स?

खगोल शास्त्र के अनुसार हर 20 और 21 मार्च एवं 23 सितंबर को रात-दिन बराबर होने के कारण सूर्य की किरणें विषुवत रेखा पर सीधी पड़ती हैं। ऐसी स्थिति में कोई भी धुर्व सूर्य (Dhurva Surya) की ओर नहीं झुका होता है, जिस कारण पृथ्वी पर दिन व रात बराबर होते हैं। 23 सितंबर को उत्तरी गोलार्द्ध में शरद ऋतु होती है, जबकि दक्षिणी गोलार्द्ध में वसंत ऋतु होती है। वहीं 20 व 21 मार्च को स्थिति इसके विपरीत होती है। यही कारण है कि इन इलाकों में इन तीन दिनों सूर्योदय का अद्भूत नजारा दिखाई देता है।

इसे भी पढ़ें

बाहुबली बनना चाहता है गैंगस्टर अमन साहू, बड़कागांव में देगा अंबा प्रसाद को चुनौती 

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Heavy rain alert: झारखंड में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट

Heavy rain alert: रांची। झारखंड में मानसून सक्रिय है और मूसलाधार बारिश हो रही है। IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड में...

Encounter in Bihar: कुख्यात अपराधी अजय नट की पुलिस से मुठभेड़, लगी 2 गो’लियां

Encounter in Bihar: गोपालगंज। बिहार के गोपालगंज में शनिवार की अहले सुबह पुलिस और कुख्यात नट गिरोह के 25 हजार के इनामी अपराधी अजय नट...

राहुल गांधी का गुजरात दौरा: 26 जुलाई को वडोदरा में सहकारी दुग्ध उत्पादकों के साथ बैठक

Rahul Gandhi Gujarat visit: गांधीनगर, एजेंसियां। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 26 जुलाई को गुजरात का दौरा किया, जहां उन्होंने वडोदरा के जितोदिया गांव...

Voter list: वोटर लिस्ट से हटेंगे 65 लाख नाम, आंकड़े जारी

Voter list: पटना, एजेंसियां। बिहार में चल रहे विशेष सघन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के पहले चरण के बाद चुनाव आयोग ने एक अहम रिपोर्ट...

Jairam Mahato: जयराम महतो ने JLKM कार्यकर्ताओं को दी सलाह, सोशल मीडिया वार से बचें

Jairam Mahato: बोकारो। सोशल मीडिया ने झारखंड के एक युवा को फर्श से अर्श पर पहुंचा दिया। यू-ट्यूब, फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम जैसे सोशल...

Naveen Jaiswal: नवीन जायसवाल बने बीजेपी के मुख्य सचेतक, राज सिन्हा और नागेंद्र महतो उप सचेतक

Naveen Jaiswal: रांची। बीजेपी ने झारखंड विधानसभा में संगठनात्मक बदलाव किया है। पार्टी ने विधायक नवीन जायसवाल को विधानमंडल दल का मुख्य सचेतक बनाया...

रक्षाबंधन 2025: पूजा की थाली में रखें ये 5 चीजें, मिलेंगे शुभ फल

रक्षाबंधन 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। रक्षाबंधन का त्योहार इस साल 9 अगस्त को मनाया जाएगा। यह दिन भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का प्रतीक होता...

Swarnarekha river: जमशेदपुर में खरकई और स्वर्णरेखा नदियां उफनाईं, प्रशासन ने लोगों को किया सतर्क

Swarnarekha river: जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण खरकई नदी का जलस्तर 3.5 मीटर और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 0.20...
spot_img

Related Articles

Popular Categories