Tuesday, July 29, 2025

रूसी तेल के निर्बाध कारोबार की अनुमति अस्वीकार्य : अमेरिका

नयी दिल्ली: अमेरिका ने बृहस्पतिवार को कहा कि रूसी तेल के निर्बाध कारोबार की अनुमति देना उसे हमेशा से ही अस्वीकार्य था और रहेगा।

अमेरिका ने कहा कि पश्चिमी देशों की ओर से रूस के पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें तय करने का उद्देश्य मॉस्को को कम दाम पर तेल बेचने के लिए मजबूर करना है।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि अमेरिका ने भारत को रूस से आयात किए जाने वाले तेल की मात्रा कम करने के लिए नहीं कहा है।

आर्थिक नीति से जुड़े अमेरिका के सहायक विदेश मंत्री एरिक वान नोस्ट्रैंड ने अनंता केंद्र में एक परिचर्चा के दौरान यह बात कही।

नोस्ट्रैंड ने कहा कि जी-7 समूह देशों की ओर से रूसी तेल की कीमतों को तय करने से जहां यूक्रेन में युद्ध की खातिर रूस को धन जुटा पाना मुश्किल हुआ, वहीं यूरोप और उभरते बाजारों में ऊर्जा की आपूर्ति को स्थिर बनाने में भी मदद मिली ।

अमेरिकी अधिकारी ने कहा, ‘‘ भारत जैसे उभरते बाजारों को वैश्विक बाजारों की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध रूसी तेल से लाभ हुआ है। ’’

उन्होंने कहा कि रूसी तेल की कीमतें तय करने का उद्देश्य एक ऐसे बाजार विकसित करना रहा है जहां रूस भारी रियायती दर पर निश्चित मात्रा में तेल की आपूर्ति करे तथा उसे मुनाफा भी कम से कम हो।

गौरतलब है कि यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के मद्देनजर जी-7 समूह और उसके सहयोगी देशों ने मॉस्को पर प्रतिबंध लगाने के उद्देश्य से दिसंबर 2022 में रूसी तेल की कीमतों को तय किया था।

इसे भी पढ़ें

प्याज, टमाटर के दाम बढ़ने से शाकाहारी थाली मार्च में हुई सात प्रतिशत महंगी : रिपोर्ट

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Sanjay Seth: केंद्रीय मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Seth: रांची। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने के मामले में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता...

Nitish cabinet meeting: नीतीश कैबिनेट की बैठक में 41 प्रस्तावों पर मुहर, पत्रकारों की पेंशन हुई ₹15,000

Nitish cabinet meeting: पटना, एजेंसियां। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 29 जुलाई 2025 को हुई कैबिनेट बैठक में कुल 41 अहम प्रस्तावों पर...

Midtown Manhattan shooting: अमेरिका के मैनहट्टन में फायरिंग, पुलिस अधिकारी समेत 4 की मौत, हमलावर भी ढेर

Midtown Manhattan shooting: मैनहटन, एजेंसियां। अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी के मैनहट्टन में सोमवार, 28 जुलाई की शाम (अमेरिकी समयानुसार) एक बंदूकधारी ने गोलीबारी कर...

Stock Market: शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

Stock Market: नई दिल्ली, एजेंसियां। 29 जुलाई 2025 को भारतीय बाजार ने चौथे दिन लगातार कमजोरी के साथ शुरुआत की। सुबह 9:15 बजे तक...

Huge fire in Hazaribagh: हजारीबाग डेली मार्केट में भीषण आग, दो दुकानें जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Huge fire in Hazaribagh: हजारीबाग। हजारीबाग शहर के डेली मार्केट में देर रात भीषण आग लग गई। आगजनी में दो दुकानें जलकर खाक हो गईं। कपड़े...

UPI rules: 1 अगस्त से बदल जाएंगे UPI के नियम, जानिए आपके लिए क्या-क्या बदलेगा

UPI rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। 1 अगस्त 2025 से UPI (Unified Payments Interface) के नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जिनका सीधा...

Credit card: क्रेडिट कार्ड कर्ज बना मिडिल क्लास का सिरदर्द, 1 साल में 44% वृद्धि

Credit card: नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में मिडिल क्लास के ऊपर क्रेडिट कार्ड का कर्ज तेजी से बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय बन...

Wife and lover convicted: झारखंड: पति की हत्या में दोषी पत्नी और प्रेमी को उम्रभर की कैद सजा

Wife and lover convicted: रांची। झारखंड की राजधानी रांची से एक सनसनीखेज पारिवारिक हत्याकांड में कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है, जिसमें पत्नी तारामणि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories