Tuesday, October 21, 2025

झारखंड में जल्द होगा ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस मुशाविरत का गठन : फिरोज

- Advertisement -

रांची, एजेंसियां: ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस मुशाविरत का स्वागत सत्र मस्जिद जाफरिया हॉल में आयोजित किया गया।

बैठक में ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस मुशाविरत के अध्यक्ष फिरोज अहमद का स्वागत किया गया। बैठक की अध्यक्षता हाजी हलीमुद्दीन तथा संचालन खुर्शीद हसन रूमी ने किया।

खुर्शीद हसन रूमी ने मुशाविरत के लक्ष्य और उद्देश्यों की जानकारी देते हुए कहा कि मुशाविरत एक संस्था है, यह हमारे बुजुर्गों की निशानी है।

यह हमें विरासत में मिला है। इसे क्रियाशील और मजबूत बनाना हमारा दायित्व है। खुर्शीद हसन रूमी ने आगे कहा कि मरहूम हजरत मौलाना अहमद अली कासमी के जीवनकाल तक झारखंड में मुशाविरत का काम बखूबी चल रहा था। उनकी मृत्यु के बाद, मुशाविरत झारखंड में ठहर गया।

वहीं, सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के महासचिव अकील रहमान ने अध्यक्ष का स्वागत किया और कहा कि इन दिनों मुशाविरत अधिक महत्वपूर्ण है।

उन्होंने अध्यक्ष से झारखंड में मुशाविरत का पुनर्गठन करने का अनुरोध किया। वहीं, मस्जिद जाफरिया के इमाम और खतीब हजरत मौलाना हाजी सैयद तहजिबुल हसन रिजवी ने कहा कि मुशाविरत का गठन सांप्रदायिकता के खिलाफ एक संगठन के रूप में किया गया था।

झारखंड में आपसी भाईचारा और एकता कायम करना जरूरी है। ताकि विचार-विमर्श के मंच से आपसी एकता और हिंदू मुस्लिम भाईचारे को बढ़ावा दिया जा सके।

वहीं, झारखंड हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता मुख्तार खान ने झारखंड में मॉब लिंचिंग की घटनाओ पर कार्रवाई, मुआवजा और सरकारी नौकरी नहीं देने के लिए झारखंड सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

वहीं, मंजूर अहमद अंसारी ने कहा कि आज की परिस्थिति में समाज के दबे-कुचले लोगों को मुशाविरत की जरूरत अधिक है। निचले वर्ग को समाज की मुख्यधारा में लाना मुशाविरत की जिम्मेदारी है।

वहीं, ऑल इंडिया मुस्लिम मजलिस मुशाविरत के अध्यक्ष फिरोज अहमद ने कहा कि मुशाविरत की स्थापना हिंदू-मुस्लिम एकता के लिए हुई है।

आजादी के बाद जो सांप्रदायिक हिंसा और दंगे हुए, उस समय के लोगों और कुल हिंद जमात के लोगों ने एक साथ आकर विचार-विमर्श कर उसका नींव रखी। और पूरे देश का दौरा किया और निराश मुसलमानों को उभारने में मदद की।

आज बंगाल, महाराष्ट्र, असम, यूपी में मुशाविरत बेहतर काम कर रही है। जल्द ही यह यूनिट झारखंड में भी स्थापित की जायेगी।

आपने हमारा स्वागत किया, आप सभी को धन्यवाद। सोहैल सईद ने धन्यवाद ज्ञापन किया और मुफ्ती अब्दुल्ला अज़हर कासमी की दुआ के साथ बैठक ख़त्म हुई।

मौके पर सैयद निहाल अहमद, मोहम्मद इकबाल, सरफराज, मकसूद, इरशाद अंसारी, मोहम्मद इजाज, हाजी शकील, मोहम्मद मीर समेत कई लोग मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें 

गिरिडीह में शख्स ने मामूली बात पर बुजुर्ग पिता की हत्या की

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories