बनेगा प्लान- लोकसभा चुनाव में जो हुआ, फिर न हो
नई दिल्ली, एजेंसियां। 31 अगस्त, से केरल के पलक्कड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक शुरू होगी।
तीन दिन चलने वाली इस बैठक में RSS से जुड़े सभी संगठनों के राष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधि शामिल होंगे। BJP की तरफ से संगठन मंत्री बीएल संतोष आने वाले हैं।
लोकसभा चुनाव के रिजल्ट और BJP से मनमुटाव की खबरें आने के बाद ये RSS की पहली समन्वय बैठक है। जानकारी के अनुसार बैठक में फोकस चुनाव पर ही होगा।
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में सितंबर और अक्टूबर में वोटिंग है। RSS की इंटरनल रिपोर्ट के मुताबिक, यहां BJP के लिए हालात अच्छे नहीं हैं।
मनमुटाल दूर करने का प्रयास
कहा जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में अनदेखी की नाराजगी RSS सीधे सरकार के प्रतिनिधि के सामने रखेगा।
ये भी तय करेगा कि लोकसभा चुनाव में जो हुआ, वो फिर न हो। इसके अलावा BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए भी RSS अपनी पसंद के नाम सौंपेगा।
समन्वय बैठक में तमाम बड़े पदाधिकारी शामिल होंगे। उन्होंने इसमें कुल 6 मुद्दों पर फोकस रहने वाला है। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव प्रमुख हैं।
इसे भी पढ़ें
संघ के प्रांत प्रचारकों की 3 दिनी बैठक, 2025 होगा संघ का शताब्दी वर्ष