मुंबई। विनोद खन्ना के छोटे बेटे अक्षय खन्ना जल्द ही https://en.wikipedia.org/wiki/Akshaye_Khannaओटीटी पर नजर आनेवाले हैं। अक्षय लिगेसी नाम की वेब सीरीज से डिजिटल डेब्यू करेंगे। इस सीरीज में उनके साथ रवीना टंडन भी नजर आएंगीं।
अपने OTT डेब्यू पर अक्षय ने कहा था कि उनके लिए वेब सीरीज में काम करना एक रिफ्रेशिंग चेंज जैसा है। लिगेसी के डायरेक्टर विजय गुट्टे हैं जिनके साथ अक्षय 2019 में आई फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में काम कर चुके हैं। लिगेसी की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इसके 2024 के अंत या 2025 में रिलीज होने की खबरें हैं।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना आज 49 साल के हो चुके हैं। ये जाने-माने एक्टर विनोद खन्ना के छोटे बेटे हैं। अक्षय ने पिता विनोद खन्ना के प्रोडक्शन में बनी फिल्म हिमालय पुत्र से बॉलीवुड डेब्यू किया था, लेकिन 1999 में हिट फिल्म ताल से इन्हें पॉपुलैरिटी मिली।
अक्षय ने ताल, बॉर्डर, हलचल, हंगामा, गांधी माय फादर, रेस, दिल चाहता है जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। हालांकि तब भी इन्हें फिल्म इंडस्ट्री में वो मुकाम नहीं मिला जिसके ये हकदार थे।
22 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले अक्षय 19 साल की उम्र में बाल झड़ने की समस्या से जूझने लगे थे। करियर आगे बढ़ा तो अक्षय की ये समस्या और गहरी हो गई जिसका असर उनके फिल्मी करियर पर भी पड़ने लगा।
अक्षय ने फिल्मों से कुछ सालों का दो बार ब्रेक भी लिया। 27 साल के करियर में अक्षय करीब पांच साल तक घर बैठे।
इनकी पिछली फिल्म दृश्यम 2 थी जो कि 2022 में रिलीज हुई थी। अक्षय अब अपने डिजिटल डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। वो रवीना टंडन के साथ वेब सीरीज ‘लिगेसी’ में नजर आएंगे।
अक्षय का जन्म 28 मार्च 1975 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। पिता विनोद खन्ना और मां का नाम गीतांजलि है। अक्षय के माता-पिता दोनों ही अब इस दुनिया में नहीं हैं।
विनोद खन्ना की डेथ 2017 में हुई थी जबकि मां गीतांजलि 2018 में दुनिया से चल बसीं। एक्टर राहुल खन्ना अक्षय के बड़े भाई हैं।
अक्षय की शुरुआती पढ़ाई बॉम्बे इंटरनेशनल स्कूल, बाबुलनाथ में हुई। इसके बाद उन्होंने 11वीं और 12वीं की पढ़ाई लॉरेंस स्कूल, लवडेल, ऊटी से की। अक्षय का पढ़ाई में खास मन नहीं लगता था।
वो हमेशा से पढ़ाई से ज्यादा स्पोर्ट्स में इंटरेस्टेड थे। 17 साल की उम्र में अक्षय ने कॉलेज का एग्जाम इसलिए नहीं दिया था क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं वो फेल न हो जाएं।
इससे भी ज्यादा वो इस बात को लेकर चिंतित थे कि अगर वो फेल हो गए तो पेरेंट्स को क्या मुंह दिखाएंगे।
12वीं के बाद अक्षय बिल्कुल भी आगे पढ़ाई नहीं करना चाहते थे, लेकिन पेरेंट्स से ये बात कहने में भी वो झिझक रहे थे। आखिरकार एक दिन अक्षय ने हिम्मत करके पिता से कह दिया कि वो आगे नहीं पढ़ना चाहते।
ये बात सुनते ही विनोद खन्ना भड़क गए, लेकिन काफी मनाने के बाद मान गए। इसी दौरान अक्षय ने ये इच्छा भी जाहिर कर दी कि वो फिल्मों में करियर बनाना चाहते हैं।इसके बाद विनोद खन्ना ने उनके लिए फिल्म हिमालय पुत्र बनाई।
इसे भी पढ़ें