Friday, October 24, 2025

अखिलेश यादव ने योगी सरकार के 8 साल पर उठाए सवाल, कहा- ‘यूपी बर्बाद’ [Akhilesh Yadav raised questions on 8 years of Yogi government, said- ‘UP is ruined’]

- Advertisement -

लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के 8 साल पूरे होने पर प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी जहां अपनी उपलब्धियों का गुणगान कर रही है, वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने तीखी आलोचना की है।

सोशल मीडिया पर दी अपनी प्रतिक्रिया

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “आठ साल, यूपी बर्बाद और सवाल ही सवाल।” यह बयान यूपी में योगी सरकार के कार्यकाल पर उनकी नाखुशी को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हुआ और सवालों का ढेर खड़ा हो गया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोदी का किया शुक्रिया

वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उनके विजन के तहत उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने आठ साल पूरे किए हैं।

उन्होंने कहा कि पहले यूपी की स्थिति क्या थी, यह किसी से छिपा नहीं है। योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जब उनकी सरकार आई, तो यहां की अर्थव्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर, और सामाजिक स्थिति बेहद खराब थी। उन्होंने दावा किया कि पिछले आठ वर्षों में सरकार ने राज्य में सेवा, सुरक्षा, और सुशासन के क्षेत्र में बड़े बदलाव किए हैं।

बीजेपी के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना का जवाब

सपा के नेता के बयान पर बीजेपी के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, “पिछले 8 वर्षों में सरकार ने जो कुछ भी किया, उसे लोगों के साथ साझा करने के लिए हर जिले में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।”

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था पिछले आठ वर्षों में देश में नंबर-1 रही है। इसके अलावा, उद्योगों के क्षेत्र में भी राज्य ने अहम सफलता हासिल की है। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल जातिवाद और तुष्टीकरण की राजनीति करता रहा।

इसे भी पढ़ें

योगी सरकार का आठ साल 25 मार्च को पूरा, सभी जिलों में तीन दिनों तक विशेष कार्यक्रम 

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories