रांची। झारखडं एनडीए फोल्डर में शामिल आजसू कल यानी 29 मार्च को सुबह 10 बजे से संसदीय बोर्ड की बैठक करेगी।
माना जा रहा है कि बैठक के बाद इसी दिन आजसू के हिस्से में आई गिरिडीह सीट की औपचारिक घोषणा भी हो जाएगी।
बता दें आजसू वर्तमान सांसद चद्रप्रकाश चौधरी को फिर से मौका देने जा रही है। BJP झारखंड में अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।
बस गिरिडीह सीट जो आजसू के खाते में है उसकी घोषणा बाकी है, जो 29 मार्च को हो जाएगी।
पिछले लोकसभा चुनाव में भी गिरिडीह में आजसू भारी वोट से विजयी हुई थी। तब जेएमएम की दिवंगत जगरनाथ महतो प्रत्याशी थे।
उस चुनाव में जेएमएम को 399930 वोट मिले थे वहीं चंद्रप्रकाश चौधरी को 648277 वोट मिले थे।
कल होनेवाली बैठक में सुदेश कुमार महतो, चंद्रप्रकाश चौधरी, रामचन्द्र सहिस, डोमन सिंह मुण्डा, संजय बसु मल्लिक, मुकुंद चन्द्र मेहता, लम्बोदर महतो, डॉ देवशरण भगत, उमाकांत रजक, कुशवाहा शिवपूजन मेहता, अकिल अख्तर, हसन अंसारी, स्वपन सिंहदेव, राधेश्याम गोश्वामी और रांजेद्र मेहता बैठक में मौजूद रहेगें।
इसे भी पढ़ें