गिरिडीह। आजसू पार्टी ने शनिवार देर रात यशोदा देवी को डुमरी सीट से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। वह पिछली बार भी इसी सीट से आजसू उम्मीदवार थीं,
तब भाजपा और आजसू अलग-अलग चुनाव लड़ी थी। यशोदा 36,817 वोट लाकर दूसरे स्थान पर, भाजपा के प्रदीप साहू 35,994 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।
बेबी देवी को दे चुकी हैं कड़ी टक्करः
झामुमो के जगरनाथ महतो 71,017 वोट लाकर चुनाव जीत गए थे। उनके निधन के बाद सितंबर 2023 में हुए उपचुनाव में यशोदा देवी ने इंडिया की उम्मीदवार बेबी देवी को कड़ी टक्कर दी थी।
डुमरी पर प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही टुंडी सीट का मसला भी सुलझता दिख रहा है। आजसू-भाजपा के बीच सीटों की अदला-बदली की संभावना भी खत्म हो गई है। आजसू ने अपने कोटे की सभी 10 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिया है।
इसे भी पढ़ें