Air India flight:
नई दिल्ली, एजेंसियां। एअर इंडिया की कोलंबो-चेन्नई फ्लाइट मंगलवार को बर्ड हिट का शिकार हुई। घटना के समय विमान में 158 यात्री सवार थे। हवाई अड्डा प्राधिकरणों के अनुसार, विमान ने सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
कब मिली ये जानकारी ?
घटना की जानकारी लैंडिंग के बाद मिली, जब विमान की जांच के दौरान बर्ड हिट का पता चला। सुरक्षा कारणों के चलते विमान को अगली उड़ान के लिए तैयार नहीं किया गया। एयरलाइन ने वापसी उड़ान को रद्द कर दिया और प्रभावित यात्रियों की सुविधा के लिए एक अन्य विमान उपलब्ध कराया। इसके जरिए 137 यात्रियों को कोलंबो के लिए बाद में रवाना किया गया।
इंजीनियरों ने विमान करेंगे विस्तृत जांच
एअर इंडिया के इंजीनियरों ने विमान की विस्तृत जांच की और सुनिश्चित किया कि आगे की उड़ानें सुरक्षित रूप से संचालित हो सकें। अधिकारियों ने बताया कि बर्ड हिट जैसी घटनाएं दुर्लभ हैं, लेकिन सुरक्षा मानकों के तहत हर घटना की गंभीरता से समीक्षा की जाती है।
एयरलाइन ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने और सहूलियत के लिए समझौता किए जाने पर धन्यवाद व्यक्त किया। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि होने के कारण, एयर इंडिया ने सभी आवश्यक कदम उठाए ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना या खतरा न उत्पन्न हो।यह घटना एयर इंडिया की कोलंबो-चेन्नई फ्लाइट के परिचालन में एक असामान्य व्यवधान रही, लेकिन किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं।
इसे भी पढ़ें.