Air India flight:
मुंबई, एजेंसियां। एअर इंडिया की मुंबई से नेवार्क जा रही फ्लाइट AI191 को टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी दिक्कत के कारण वापस मुंबई लौटना पड़ा। 22 अक्टूबर बुधवार को रात 1.14 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एअरपोर्ट से उड़ान भरने के बाद पायलट को विमान में गड़बड़ी की आशंका हुई। तुरंत निर्णय लेते हुए पायलट ने विमान को सुरक्षित रूप से वापस मुंबई लैंड कराया। इमरजेंसी लैंडिंग सुबह लगभग 3 बजे हुई।
फ्लाइट में सवार
फ्लाइट में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई और उन्हें किसी प्रकार की चोट नहीं आई। तकनीकी टीम विमान की जांच में जुट गई है, जबकि यात्रियों के लिए नए विमान की व्यवस्था की जा रही है। पायलट का यह निर्णय समय रहते लिया गया, जिससे किसी बड़े हादसे से बचा जा सका।एअर इंडिया की फ्लाइट्स में तकनीकी समस्याओं की यह नई घटना है। इस साल पहले भी कई उड़ानों में तकनीकी खराबी की खबरें सामने आ चुकी हैं। 16 जून को हांगकांग से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में तकनीकी गड़बड़ी हुई थी, जबकि 21 जुलाई को दिल्ली-कोलकाता फ्लाइट में भी तकनीकी दिक्कत दर्ज हुई थी।
गौरतलब है कि इसी साल 12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया फ्लाइट क्रैश हो गई थी। उस विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 की मौत हो गई। विमान एक मेडिकल कॉलेज की बिल्डिंग से टकरा गया था। इस हादसे ने एअर इंडिया की सुरक्षा जांच और तकनीकी मॉनिटरिंग पर गंभीर सवाल खड़े किए थे।
विमानन विशेषज्ञों का कहना
विमानन विशेषज्ञों का कहना है कि तकनीकी समस्याओं के बावजूद पायलट का सही समय पर निर्णय और इमरजेंसी लैंडिंग की क्षमता यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करती है। अधिकारियों ने यात्रियों को आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए तकनीकी निरीक्षण और रखरखाव और सख्त किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें.