Saturday, August 30, 2025

AIMIM झारखंड में दो सीटों पर लड़ेगी चुनाव, इन्हें बनाया उम्मीदवार

- Advertisement -

रांची। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM झारखंड में लोकसभा चुनाव लड़ने जा रही है।

AIMIM झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में 2 पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। इसकी पुष्टि AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर ने की है।

झारखंड की राजमहल और गोड्डा सीट पर AIMIM नेता चुनावी मैदान में नजर आएंगे। शाकिर ने बताया कि झारखंड में लोकसभा चुनाव लड़ने पर पार्टी सुप्रीमो असदुद्दीन ओवैसी ने इजाजत दे दी है।

मोहम्मद शाकिर ने बताया कि उनकी मुलाकात ओवैसी से हुई थी। उन्होंने प्रदेश की 2 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर असदुद्दीन ओवैसी के साथ राय शुमारी हुई।

इसके बाद पार्टी ने गोड्डा और राजमहल सीट पर चुनाव लड़ने का फैसला लिया। बता दें कि राजमहल और गोड्डा में मुस्लिम मतदाताओं की आबादी ठीक-ठाक है।

एक सर्वे के अनुसार राजमहल में मुस्लिम की संख्या 33 और गोड्डा में 21 प्रतिशत है। इसी आधार पर AIMIM ने इन 2 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

AIMIM ने राजमहल सीट से पॉल सोरेन को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, गोड्डा सीट पर अब तक उम्मीदवार तय नहीं किया गया है।

प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद शाकिर के मुताबिक 1 या 2 दिनों के अंदर गोड्डा में भी उम्मीवार का एलान कर दिया जायेगा।

गौरतलब है कि जिन 2 सीटों पर AIMIM चुनाव लड़ने जा रही है, वहां NDA और INDIA दोनों पार्टियों के प्रत्याशी मैदान में हैं।

राजमहल से इंडिया गठबंधन ने विजय हांसदा को उम्मीदवार बनाया है, तो वहीं NDA की ओर से ताला मरांडी प्रत्याशी हैं।

गोड्डा से इंडिया गठबंधन की ओर से प्रदीप यादव और NDA से निशिकांत दुबे उम्मीदवार हैं।

इसे भी पढ़ें

एस्ट्राजेनेका दुनियाभर से अपनी वैक्सीन वापस लेगी

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Former minister Enos Ekka: आदिवासी जमीन हड़पने के मामले में पूर्व मंत्री एनोस, पत्नी मेनन व पूर्व एलआरडीसी कार्तिक...

Former minister Enos Ekka: रांची। सीएनटी एक्ट का उल्लंघन कर बड़े पैमाने पर आदिवासी जमीन खरीदने के 15 साल पुराने मामले में पूर्व मंत्री...

Former minister Enos: CNT एक्ट के उल्लंघन मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी को 7 साल...

Former minister Enos: रांची। रांची सीबीआई की विशेष अदालत ने शनिवार को झारखंड के पूर्व मंत्री एनोस एक्का और उनकी पत्नी मेनन एक्का को...

Secretariat employees: सचिवालय कर्मियों की बल्ले-बल्ले, अगले सप्ताह 5 दिन छुट्टी

Secretariat employees: रांची। अगले सप्ताह सचिवालय कर्मियों की बल्ले बल्ले रहनेवाली है। एक सितंबर से शुरू होनेवाले सप्ताह में उन्हें 5 दिन छुट्टी मिलने...

Nita Ambani big announcement: 2000 बेड वाला अत्याधुनिक अस्पताल और 130 एकड़ में कोस्टल रोड गार्डन बनाने का किया...

Nita Ambani big announcement: मुंबई, एजेंसियां। रिलायंस फाउंडेशन ने मुंबई के बीचों-बीच एक 2000 बेड वाला अत्याधुनिक अस्पताल और मेडिकल सिटी स्थापित करने का ऐलान...

ED raids: मुंबई: वसई-विरार निर्माण घोटाले में ED का छापा, 80 लोगों से हुई पूछताछ

ED raids: मुंबई, एजेंसियां। वसई-विरार इलाके में 41 अवैध आवासीय और व्यावसायिक इमारतों का निर्माण किया गया था, जिनमें से अधिकतर सरकारी और निजी...

Vash Level 2 Box Office Day 3: इस हॉरर फिल्म के कहर से कांपा बॉक्स ऑफिस

Vash Level 2 Box Office Day 3: गांधीनगर, एजेंसियां। वश लेवल 2 बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह गुजराती हॉरर फिल्म,...

PM Modi reached Tianjin: SCO समिट में शामिल होने के लिए PM मोदी पहुंचे त्येनजिन, जानिए चीन के इस...

PM Modi reached Tianjin: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (SCO) के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए...

JCECEB result: JCECEB ने जारी किया 2025 के बीएड, एमएड और बीपीएड परीक्षा का संशोधित परिणाम, देखें टॉपर सूची

JCECEB result: रांची। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने बीएड, एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का संशोधित रिजल्ट जारी कर दिया है।...
spot_img

Related Articles

Popular Categories