Tuesday, July 29, 2025

एम्स-दिल्ली ने 28 जुलाई को होने वाली ‘नेक्स्ट’ की अभ्यास परीक्षा रद्द की

नयी दिल्ली : राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (एनएमसी) द्वारा 2019 बैच के अंतिम वर्ष के एमबीबीएस छात्रों के लिए नेशनल एग्जिट टेस्ट (नेक्स्ट) को स्थगित करने के बाद एम्स-दिल्ली ने 28 जुलाई को आयोजित नेक्स्ट अभ्यास परीक्षा बुधवार को रद्द कर दी।

 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने एक नोटिस में कहा है कि ‘मॉक टेस्ट’ या अभ्यास परीक्षा के लिए उम्मीदवारों का पंजीकरण शुल्क वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एनएमसी ने 13 जुलाई को कहा था कि नेक्स्ट को स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अगले निर्देश तक स्थगित कर दिया गया है।

यह देश में व्यापक चिकित्सा विशिष्टताओं में स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक मेडिकल छात्रों के प्रवेश के लिए पात्रता और रैंकिंग निर्धारित करने का आधार भी बनेगा। इस तरह यह पीजी चिकित्सा शिक्षा के पाठ्यक्रमों में दाखिला के लिए प्रवेश परीक्षा के रूप में काम करेगा। एम्स ने बुधवार को कहा, ‘‘26 जून, 2023 के नोटिस के संदर्भ में भारत में एमबीबीएस पाठ्यक्रम कर रहे अंतिम वर्ष के छात्रों से एनएमसी की ओर से नेक्स्ट की अभ्यास परीक्षा के लिए 28 जून से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे।’’

एम्स ने कहा, ‘‘इस संबंध में यह सूचित किया जाता है कि एनएमसी से प्राप्त पत्र और सक्षम प्राधिकारी के निर्णय के अनुसार 28 जुलाई, 2023 को आयोजित नेक्स्ट अभ्यास परीक्षा रद्द कर दी गई है।’’ नेक्स्ट विनियम 2023 में कहा गया है कि परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

सरकार ने पिछले साल सितंबर में एनएमसी अधिनियम के प्रावधानों को लागू करते हुए नेक्स्ट आयोजित करने की समय सीमा सितंबर 2024 तक बढ़ा दी थी। एनएमसी अधिनियम के अनुसार, आयोग को इसके लागू होने के तीन साल के भीतर अंतिम वर्ष की स्नातक चिकित्सा परीक्षा नेक्स्ट का संचालन करना होगा। यह अधिनियम सितंबर 2020 में लागू हुआ।

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Collapsed in Jamtara: जामताड़ा में 45 साल पुराना पुल धंसा, सैकड़ों गांवों का संपर्क टूटा11 दिन पहले भारी बारिश...

Collapsed in Jamtara: जामताड़ा। जामताड़ा में मंगलवार को 1980 में बोल्डर के सहारे बना दक्षिण बहाल का पुल धंस गया। इससे सैकड़ों गांवों का जिला...

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति दौरे को लेकर रांची में दो दिनों तक बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, भारी वाहनों की नो...

Draupadi Murmu: रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई को दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं। उनके आगमन को लेकर रांची में यातायात...

BCCI ऑफिस में बड़ी चोरी, सुरक्षा गार्ड ने उड़ाए लाखों के IPL जर्सी

BCCI: मुंबई, एजेंसियां। मुंबई स्थित BCCI ऑफिस में एक बड़ी चोरी सामने आई है, जिसमें सुरक्षा गार्ड ने लाखों की IPL जर्सियां चोरी कीं।...

World tribal day: इस आदिवासी पर पूरा देश सुनेगा झारखंड की गूंज

World tribal day: रांची। विश्व आदिवासी दिवस 9 अगस्त को मनाया जायेगा। इस मौके पर झारखंड जनजातीय महोत्सव की गूंज पूरे देश में सुनाई...

CM Hemant: सीएम हेमंत 31 जुलाई को रांची लौटेंगे, मॉनसून सत्र में हिस्सा लेंगे

CM Hemant: रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 31 जुलाई को दिल्ली से रांची लौटेंगे। रांची में 1 अगस्त से होनेवाले मानसून सत्र में वह हिस्सा...

Nitish cabinet: चुनाव से पहले नीतीश कैबिनेट जनता को दी सौगात

Nitish cabinet: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने जनता को सौगात दी है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक कई महत्वपूर्ण फैसले...

Jharkhand neglected: झारखंड की उपेक्षा, CSR में मिले मात्र 54 करोड़

Jharkhand neglected: रांची। केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम की कंपनियां अपना सीएसआर फंड खर्च करने में झारखंड की उपेक्षा कर रही हैं। भारत सरकार की 63...

CM Hemant Soren: देवघर में 6 कांवरियों की मौत पर CM हेमंत ने जताया दुख

CM Hemant Soren: देवघर। मोहनपुर प्रखंड के जमुनिया चौक के पास मंगलवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर CM हेमंत सोरेन ने गहरा दुख जताया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories