चेन्नई। तमिलनाडु में लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी पार्टी AIADMK और DMDK के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। दोनों पार्टियों ने बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया है। राज्य में लोकसभा की कुल 39 सीट हैं।
DMDK 5 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। SDPI और पुथिया तमिलगम को एक-एक सीट दी गई है। वहीं, AIADMK ने 16 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा की है।
AIADMK महासचिव एडप्पादी पलानीस्वामी और DMDK महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने सीट-बंटवारे के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
चेन्नई में पार्टी मुख्यालय में चुनावी समझौते की घोषणा करते हुए पलानीस्वामी ने कहा कि DMDK को 5 सीटें दी गई हैं। इसमें तिरुवल्लूर, चेन्नई सेंट्रल, कुड्डालोर, तंजावुर और विरुधुनगर सीट शामिल है।
पलानीस्वामी ने कहा कि हमें विश्वास है कि हम मजबूत हैं। लोग हमारा समर्थन करेंगे। हमें इसकी परवाह नहीं है कि लोग सोशल मीडिया पर क्या कहते हैं।
हम जनता के साथ गठबंधन में हैं। पार्टी PMK के साथ गठबंधन नहीं करने से निराश नहीं है। PMK ने 19 मार्च को भाजपा को अपना समर्थन दिया है।
इसे भी पढ़ें