Thursday, July 31, 2025

रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रभावित इलाकों में मुर्गे-मुर्गियों और पक्षियों को मारने का अभियान शुरू

रांची : रांची में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद प्रभावित इलाकों में जिला प्रशासन की ओर से गठित स्पेशल स्क्वॉड ने सोमवार से मुर्गे-मुर्गियों, बत्तख और अन्य पक्षियों को मारने का अभियान शुरू किया है। फिलहाल रांची के जेल चौक से लेकर एक किलोमीटर की परिधि का इलाका इन्फेक्टेड जोन के तौर पर चिन्हित किया गया है। हालांकि शहर की कुल 10 किलोमीटर की परिधि में मुर्गे-मुर्गियों,पक्षियों और अंडों की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।

पक्षियों को मारकर डिस्पोज किया जाता है

रांची जिला प्रशासन, नगर निगम, पशुपालन विभाग और रांची पुलिस की टीम रांची के जेल मोड़, करमटोली, लोहराकोचा और आसपास के इलाकों में मुर्गे-मुर्गियों को मारने निकली। रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा के अनुसार, भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार इन्फेक्टेड में मुर्गे-मुर्गियों, बत्तख और पक्षियों को मारकर डिस्पोज किया जाता है।

लोगों से अभियान में सहयोग की अपील की गई है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार जितने मुर्गे-मुर्गियों और पक्षियों को मारा जायेगा या अंडे बर्बाद किए जाएंगे, उनके मालिकों को मुआवजा भी दिया जाएगा।

सैंपल जांच से बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी

गौरतलब है कि केंद्रीय जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री अर्जुन मुंडा के रांची स्थित सरकारी आवास में मुर्गियों की मौत के बाद कराये गए सैंपल जांच से बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी।  इसके बाद केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक सभी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा था।

रांची के  जेल मोड़ के पास केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के आवास परिसर के अंदर सुरक्षाकर्मियों और दूसरे कर्मचारियों ने 55 से 60 की संख्या में रंगीन देसी मुर्गे-मुर्गियां पाली थीं। यहां एक हफ्ते के दौरान 45 से ज्यादा मुर्गियों की मौत हो गई, तब संदेह होने पर पशुपालन विभाग की ओर से इनके सैंपल को जांच के लिए भोपाल भेजा गया, जहां बर्ड फ्लू होने की पुष्टि कर दी गई।

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Panchayati Raj: पंचायती राज से लेकर संसद तक महिलाओं की मौजूदगी में इज़ाफा, सरकार की योजनाएं दिखा रही असर

Panchayati Raj: नई दिल्ली, एजेंसियां। देश में महिलाओं की राजनीति में भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही...

Stock Market: Share Market में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 595 अंक टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

Stock Market: मुंबई, एजेंसियां। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट है। बाजार की शुरुआत लाल निशान में हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स...

Kingdom: ‘किंगडम’ में दमदार वापसी, विजय देवरकोंडा की परफॉर्मेंस ने छू लिया दिल

Kingdom: मुंबई, एजेंसियां। विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंगडम’ 31 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसके साथ ही फिल्म का...

DTOs transferred: झारखंड में 12 डीटीओ का ट्रांसफर, जानिए किसकी कहां हुई पोस्टिंग

DTOs transferred: रांची। झारखंड के 12 जिलों में नए जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) की नियुक्ति और पदस्थापन की गई है। इस संबंध में कार्मिक,...

Petroleum companies: भारत को अमेरिका का बड़ा झटका, 6 पेट्रोलियम कंपनियों पर एक्शन

Petroleum companies: नई दिल्ली, एजेंसियां। अमेरिका ने भारत की छह पेट्रोलियम कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिया है, जिससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों में हलचल...

Himachal Pradesh Landslides: हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन से 302 सड़कें बाधित, सात दिन तक भारी बारिश का अलर्ट

Himachal Pradesh Landslides: शिमला, एजेंसियां। हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन और बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हो गया है। राज्य में गुरुवार...

Lifestyle: डेड स्किन हटाएं और स्किन को करें रिपेयर, ट्राई करें ये घरेलू बॉडी स्क्रब

Lifestyle: नई दिल्ली,एजेंसियां । डेड स्किन हटाएं और पाएं दमकती त्वचा, ये 5 घरेलू स्क्रब ज़रूर आज़माएंअगर आप बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त...

Chemistry professor Mamta Pathak: पति हत्या केस में छतरपुर की केमिस्ट्री प्रोफेसर ममता पाठक को मिली आजीवन कारावास की...

Chemistry professor Mamta Pathak: भोपाल, एजेंसियां। मध्य प्रदेश के छतरपुर की केमिस्ट्री प्रोफेसर ममता पाठक को अपने पति डॉ. नीरज पाठक की हत्या के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories