चंडीगढ़ : अकाली दल के नेता सिकंदर सिंह मलूका की पुत्रवधू परमपाल कौर सिद्धू के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने के कुछ ही देर बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) की अधिकारी के रूप में उनका इस्तीफा अब तक स्वीकार नहीं किया है।
सिद्धू और उनके पति ने आज नयी दिल्ली में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पार्टी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली।
सिद्धू का इस्तीफा मुख्य सचिव ने मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री के पास भेजा था। सिद्धू पंजाब राज्य औद्योगिक निगम की प्रबंध निदेशक के रूप में कार्य कर रही थीं।
मान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘आईएएस अधिकारी के रूप में परमपाल कौर जी का इस्तीफा पंजाब सरकार ने स्वीकार नहीं किया।
इसे भी पढ़ें
सरकार के बुनियादी ढांचे पर जोर से निवेश को मिलेगी गति: आरबीआई रिपोर्ट