मुंबई, एजेंसियां। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के घर और ऑफिस में छापेमारी की। हालांकि शिल्पा के वकील ने एक्ट्रेस के घर रेड से इनकार किया है।
शिल्पा के पति राज पर हॉटशॉट एप के जरिए पोर्न कंटेंट दिखाने और प्रोडक्शन करने का आरोप है। इस मामले में वे 2021 में अरेस्ट हुए था, उन्हें 63 दिन बाद जमानत मिली थी।
इसी महीने शिल्पा-राज की शादी के 15 साल पूरे हुए:
राज और शिल्पा ने साल 2009 में शादी की थी। इस शादी से कपल को दो बच्चे वियान और समीशा हैं। 22 नवंबर को शादी के 15 साल पूरे हुए हैं। 48 साल के राज की संपत्ति ₹4 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा है। उन्होंने 2013 में ‘हाउ नॉट टु मेक मनी’ किताब भी लिखी।
इसे भी पढ़ें
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के घर पर ED की रेड, 15 ठिकानों पर दबिश