Wednesday, October 22, 2025

NEET Paper Leak: देवघर के बाद रांची के बरियातू में बिहार EOU की रेड [After Deoghar in Bihar, EOU raid in Bariatu, Ranchi]

- Advertisement -

रांची। बिहार EOU की टीम ने नीट पेपर लीक की जांच तेज कर दी है। अब झारखंड से पेपर लीक के तार जुड़ गये हैं।

दरअसल, बिहार ईओयू की टीम राजधानी रांची पहुंची है। जहां बरियातू स्थित एक घर में छापेमारी जारी है।

बताया जा रहा है कि यह घर सिकंदर यादवेंदु का है। इसके साथ ही यह भी जानकारी निकल कर सामने आई है कि सिकंदर के बेटे की दुकान हरमू में है।

इस दौरान जो सबसे अहम जानकारी निकल कर सामने आई है वह यह है कि सिंकदर लालू यादव का करीबी बताया जा रहा है।

लालू प्रसाद का करीबी है सिकंदर यादवेंदु

इस केस के मास्टरमाइंड सिकंदर यादवेंदु का रांची के बरियातू में अपना घर है। इतना ही नहीं, हरमू इलाके में उसके बेटे की दुकान भी है।

लोग कहते हैं कि जब चारा घोटाले में बिहार के पूर्व सीएम व राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रांची जेल में थे, तब सिकंदर यादवेंदु उनसे लगातार मिलता-जुलता था।

पहले रांची में ठेकेदारी करता था सिंकदर

सिकंदर यादवेंदु इस पूरे मामले का किंगपिन यानी कि सरगना बताया जा रहा है। सिकंदर प्रसाद यादवेंदु ने अपने भतीजे अनुराग के नाम से गेस्ट हाउस के रूम बुक कराए थे।

इसके साथ ही उसने अनुराग को प्रश्नपत्र भी उपलब्ध कराया था। पुलिस सिकंदर के साथ अनुराग को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें कि सिंकदर बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। कुछ मीडिया रिपोट्स की माने तो सिकंदर पहले रांची में ठेकेदारी का काम करता था।

साल 2012 में उसने बिहार SSC परीक्षा पास की और जूनियर इंजीनियर बन गया। उसका बेटा और बेटी दोनों एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं। उसका दामाद एमबीबीएस के बाद पीजी कर रहा है।

हजारीबाग में भी हुई छापेमारी

वहीं, आज झारखंड के हजारीबाग जिले में बिहार पुलिस की 5 सदस्यीय टीम पहुंची। हजारीबाग के लोहसिंघ्न थाना क्षेत्र स्थित सेंटर में पहुंच कर इसके प्रबंधक सहित स्कूल के कर्मचारियों तक से पूछताछ की। फिलहाल वहां से किसी की  गिरफ्तारी की सूचना नही हैं।

देवघर से 6 गिरफ्तार

वहीं दूसरी ओर बिहार पुलिस ने देवघर से 6 लोगों को हिरासत में लिया है। सभी बिहार के नालंदा के बताए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

नीट पेपर लीक की आंच पहुंची झारखंड, देवघर से 5 गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Draupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर फंसा, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Draupadi Murmu: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। बुधवार सुबह राष्ट्रपति को सबरीमाला यात्रा के लिए ले जा...

Rishabh Tandon dies: म्यूजिक इंडस्ट्री शोक की लहर, मशहूर सिंगर ऋषभ टंडन का दिल का दौरा पड़ने से निधन

Rishabh Tandon dies: नई दिल्ली, एजेंसियां। मशहूर सिंगर, संगीतकार और अभिनेता ऋषभ टंडन का बीती रात अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो...

Second longest shutdown: अमेरिका में सरकारी कर्मियों को 22 दिन से वेतन नहीं, ट्रम्प का प्रस्ताव 11वीं बार गिरा,...

Second longest shutdown: वॉशिंगटन डीसी, एजेंसियां। अमेरिका में 1 अक्टूबर से शुरू हुआ सरकारी शटडाउन अब 22वें दिन में पहुंच गया है, जिससे लाखों...

Jharkhand Weather: झारखंड में आज मौसम रहेगा साफ, पूर्वी जिलों में छठ पूजा पर हल्की बारिश का अलर्ट

Jharkhand Weather: रांची। झारखंड की राजधानी रांची और राज्य के अधिकांश जिलों में बुधवार का मौसम साफ और शुष्क रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, रांची...

Bihar Elections 2025: तेजस्वी यादव का बड़ा ऐलान, सभी संविदा कर्मियों को मिलेगा स्थायी दर्जा

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के प्रचार के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने संविदा कर्मियों...

White House: व्हाइट हाउस में चला बुलडोजर, जानिए कारण

White House: वॉशिंगटन, एजेंसियां। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ईस्ट विंग में बुलडोजर चलवा दिया है। इसका उद्देश्य नया, विशाल और...

OpenAI Atlas launched: AI ब्राउजर देगा गूगल क्रोम को कड़ी टक्कर

OpenAI Atlas launched: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने मंगलवार को अपना पहला AI-आधारित वेब ब्राउजर ChatGPT Atlas लॉन्च किया है। यह ब्राउजर सिर्फ इंटरनेट सर्च...

Ghatsila by-election: जयराम महतो पर स्कॉर्पियो में चढ़कर प्रचार करने पर, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस

Ghatsila by-election: जमशेदपुर। घाटशिला विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान डुमरी विधायक जयराम महतो पर चुनाव आयोग के नियम तोड़ने का आरोप लगा है। हाल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories