Bihar State Women Commission:
पटना, एजेंसियां। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को अधिवेशन भवन में आयोजित कार्यक्रम में बिहार राज्य महिला आयोग के 24वें स्थापना दिवस का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने आयोग पर आधारित स्मारिका ‘संवाद से सरोकार तक’ का विमोचन भी किया और महिला आयोग को शुभकामनाएं दीं।
महिलाओं को मिला आत्मबल और सम्मान
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और उनकी सामाजिक स्थिति सुधारने के लिए लगातार प्रयास किए हैं। नीतिगत फैसलों से लेकर कानून और संगठनात्मक स्तर पर महिलाओं को मजबूती देने की दिशा में कई ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आज बिहार की महिलाएं आत्मबल और आत्मसम्मान के साथ समाज में अपनी पहचान बना रही हैं, जो पूरे देश के लिए एक मिसाल है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद रहीं महिलाएं
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी सहित कई वरीय अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर और बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा रेड्डी भी शामिल हुईं।
महिला सशक्तिकरण पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला आयोग महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में और अधिक सशक्त बनाने के लिए आयोग और सरकार के बीच मजबूत तालमेल की आवश्यकता पर बल दिया।
इसे भी पढ़ें
CM Nitish Kumar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया SDRF मुख्यालय भवन का उद्घाटन