Wednesday, October 22, 2025

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट को अडाणी ग्रुप ने किया खारिज , कहा- हमारी प्रतिष्ठा को जान-बूझकर बदनाम करने की कोशिश [Adani Group rejected Hindenburg’s report, said- deliberate attempt to defame our reputation]

- Advertisement -

मुंबई , एजेंसियां। हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए ताजा आरोपों पर अडाणी ग्रुप की प्रतिक्रिया आ गई है। अडाणी ग्रुप ने हिंडनबर्ग की इस ताजा रिपोर्ट को भ्रामक बताया है। हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर अडाणी ग्रुप की ओर से अपनी बात रखी गई है।

कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है, ”हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए ये आरोप सार्वजनिक रूप से उपलब्ध जानकारी का गलत उद्देश्य के साथ, शरारती और जोड़-तोड़ वाला चयन है, जो तथ्यों और कानून का उल्लंघन करते हुए व्यक्तिगत मुनाफा कमाने के लिए पहले से तय निष्कर्षों पर पहुंचता है।”

अडाणी ग्रुप ने हिंडनबर्ग के ताजा आरोपों को किया खारिज

अडाणी ग्रुप ने आगे बयान में कहा, ”हम अडाणी समूह के खिलाफ इन आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हैं, जो बदनाम करने वाले दावों की रीसाइक्लिंग है, जिनकी गहन जांच की जा चुकी है, जो निराधार साबित हुए हैं और जिन्हें जनवरी 2024 में माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पहले ही खारिज किया जा चुका है। हम एक बार फिर कहते हैं कि हमारी विदेशी होल्डिंग संरचना पूरी तरह से पारदर्शी है, जिसमें सभी जरूरी जानकारियां नियमित रूप से तमाम पब्लिक डॉक्यूमेंट्स में बताए जाते हैं। इसके अलावा, अनिल आहूजा अडाणी पावर (2007-2008) में 3i इंवेस्टमेंट फंड के नॉमिनी डायरेक्टर थे और बाद में, 2017 तक अडाणी एंटरप्राइजेज के डायरेक्टर थे।”

अडाणी ग्रुप की प्रतिष्ठा को बदनाम करने के लिए जानबूझकर की गई कोशिश

अडाणी ग्रुप के प्रवक्ता ने ग्रुप की ओर से दिए गए आधिकारिक बयान में आगे कहा, ”हमारी प्रतिष्ठा को बदनाम करने के लिए जान-बूझकर की गई इस कोशिश में अडाणी ग्रुप का रिपोर्ट में बताए गए लोगों या मामलों के साथ कोई कमर्शियल रिलेशनशिप नहीं है। हम पारदर्शिता और सभी कानूनी और नियामक जरूरतों का पालन करने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं। भारतीय प्रतिभूति कानूनों के कई उल्लंघनों के लिए जांच के घेरे में आए एक बदनाम शॉर्ट-सेलर के लिए, हिंडनबर्ग के आरोप भारतीय कानूनों के प्रति पूरी तरह से गलत विचार ​​रखने वाली एक हताश संस्था द्वारा फेंके गए लालच से ज्यादा कुछ नहीं हैं।”

इसे भी पढ़ें

SEBI की चेयरमैन ने हिंडनबर्ग के आरोपों को बताया निराधार

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Chitrakoot Donkey Fair: फिल्मी नामों वाले गधे बने चर्चा का विषय, कीमत 5 हजार से 3 लाख तक

Chitrakoot Donkey Fair: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में दीपदान अमावस्या मेला के साथ ही ऐतिहासिक गधा मेला भी चल रहा है, जो औरंगजेब...

Bihar Elections: बिहार चुनावः कांग्रेस-राजद का विवाद सुलझाने पहुंचे गहलोत, कहा- 5-10 सीटों पर मतभेद बड़ी बात नहीं, सुलझा...

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर 'इंडी' गठबंधन में सीट बंटवारे का पेंच अभी तक फंसा हुआ है। इसके कारण महागठबंधन...

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: बिल गेट्स करेंगे ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में एंट्री,...

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: नई दिल्ली, एजेंसियां। टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ अपने दूसरे सीजन में दर्शकों...

Air India flight: एअर इंडिया की फ्लाइट AI191 में तकनीकी खराबी, मुंबई में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Air India flight: मुंबई, एजेंसियां। एअर इंडिया की मुंबई से नेवार्क जा रही फ्लाइट AI191 को टेकऑफ के कुछ ही देर बाद तकनीकी दिक्कत...

Chhath festival: हजारीबाग में छठ महापर्व से पहले तालाबों की सफाई अभियान शुरू, DC और SP ने लिया जायजा

Chhath festival: हजारीबाग। छठ महापर्व की तैयारियों के तहत हजारीबाग जिला प्रशासन ने बुधवार को इंद्रपुरी चौक स्थित छठ तालाब परिसर में व्यापक सफाई...

Heavy rains: तमिलनाडु में भारी बारिश, 5 जिलों में स्कूल बंद, चेन्नई के मरीना बीच पर तूफान का खतरा...

Heavy rains: चेन्नई, एजेंसियां। देश के दक्षिण राज्यों में उत्तर-पूर्वी मानसून के कारण बीते 2 दिन से तेज बारिश हो रही है। तमिलनाडु में...

Stock Market: दिवाली मंथ में सेंसेक्स 4100 अंक उछला, विदेशी निवेशकों की वापसी से बाजार में तेजी

Stock Market: नई दिल्ली, एजेंसियां। अक्टूबर महीने में शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। बीते महीने सेंसेक्स 4,159 अंक यानी लगभग 5%...

Asia Cup Trophy Controversy: BCCI ने ट्रॉफी के लिए नकवी को ई-मेल भेजा, ACC चीफ का जवाब-ऑफिस आकर ट्रॉफी...

Asia Cup Trophy Controversy: दुबई, एजेंसियां। BCCI ने एशिया कप ट्रॉफी जल्द से जल्द भारत को सौंपने के लिए एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के चीफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories