मुंबई, एजेंसियां। रिन्यूबल एनर्जी के क्षेत्र में अडाणी ग्रुप की कैपिसिटी लगातार बढ़ती ही जा रही है।
अडाणी ग्रुप ने 58 लाख घरों में एक साथ बिजली सप्लाई करने की क्षमता हासिल कर ली है।
बीते गुरुवार को अडाणी ग्रीन रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में 10,000 मेगावॉट का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई है।
इसमें 7,393 MW सोलर, 1,401 MW विंड और 2,140 MW सोलर-विंड हाइब्रिड कैपेसिटी शामिल है।
अडाणी ग्रीन एनर्जी का 10,934 मेगावाट ऑपरेशनल पोर्टफोलियो 58 लाख से ज्यादा घरों को बिजली देगा।
हर साल 2.1 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड के उत्सर्जन से बचाएगा। अडाणी ग्रीन एनर्जी गुजरात में कच्छ के खावड़ा की बंजर भूमि पर 30,000 मेगावाट वाली दुनिया की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट को डेवलप कर रही है।
इसे भी पढ़ें
वाइफ शबाना के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं मनोज वाजपेयी