Tuesday, July 29, 2025

जहानाबाद के सिद्धेश्वरनाथ में हादसा, अब तक 7 श्रद्धालुओं की मौत [Accident in Siddheshwarnath of Jehanabad, 7 devotees died so far]

पटना, एजेंसियां। सावन की चौथी सोमवारी पर जहानाबाद के बराबर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में बड़ा हादसा हुआ है।

मंदिर में मची भगदड़ में दबकर 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक शिवभक्त घायल हो गए हैं। मरने वालों में छह महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं।

घटना बीती रात करीब 1:00 बजे की है। मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है। मेला परिसर में तैनात सुरक्षा बलों और स्वयंसेवकों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।

इससे पहले तीसरी सोमवारी पर वैशाली के हाजीपुर में हादसा हुआ था, जब बिजली के करंट की चपेट में आकर 9 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी।

गंगाजल उठाने पहले जा रहे शिवभक्तों की टोली का डीजे रथ हाई टेंशन तार की चपेट में आ गया था।

पहाड़ी पर चढ़ने के दौरान हुई भगदड़

सिद्धेश्वरनाथ हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि बराबर पहाड़ी पर चढ़ने के क्रम में सीढ़ी पर भगदड़ मच गई, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जान बचाने की कोशिश में श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान लगभग दो दर्जन लोग जख्मी हो गए।

इनमें से 16 घायलों को जहानाबाद सदर अस्पताल और मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में भेजा गया। डॉक्टर ने इनमें से छह को मृत घोषित कर दिया। मरनेवालों की संख्या बढ़ सकती है।

घायलों के इलाज में तत्परता के साथ डॉक्टरों की टीम जुटी हुई है। पुलिस और प्रशासन के वरीय अधिकारी मंदिर परिसर में पहुंच गए हैं। वहां राहत बचाव कार्य चलाए जा रहे हैं। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

आधिकारिक बयान का इंतजार

एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि वह जल्द ही इस घटना के बारे में आधिकारिक बयान जारी होगा।

सुरक्षा में चूक की संभावना के बारे में उन्होंने कहा कि रविवार की रात को भीड़ ज्यादा होती है। चौथी सोमवारी पर हम लोग सतर्क थे। सिविल, मजिस्ट्रेट, मेडिकल टीम की तैनाती की गई थी।

हादसा कैसे हुआ, जांच के बाद ही आधिकारिक बयान दिया जाएगा। फिलहाल जो घायल हैं, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इसे भी पढ़ें

वैशाली में बड़ा हादसा, हाई टेंशन तार की चपेट में आने से 9 कांवरियों की मौत 

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories