Wednesday, July 30, 2025

Accident in Rajasthan: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चार दोस्तों की मौत [High speed car collided with a tree, four friends died]

Accident in Rajasthan :

जयपुर, एजेंसियां। राजस्थान के सादुलशहर-हनुमानगढ़ स्टेट हाईवे पर रविवार की रात एक बड़ी घटना घटी। तेज रफ्तार से जा रही एक कार पेड़ से टकराई, जिसमें चार लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि, दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दरअसल, एक कार पर सवार होकर छह दोस्त पार्टी करने के लिए जा रहे थे। इसकी जानकारी किसी ने अपने घरों में नहीं दी थी। सभी अपने-अपने घर से बहाना करके निकले थे।

इसी बीच,सादुलशहर-हनुमानगढ़ स्टेट हाईवे पर सादुलशहर से करीब 20 किलोमीटर दूर खेरूवाला गांव के पास कार एक पेड़ से टकरा गई। इस दौरान कार की रफ्तार काफी तेज थी। बताया जा रहा है कि छह दोस्तों ने कार में शराब पार्टी भी की थी। इसके साथ ही, उसका वीडियो बनाया। यहां तक कि रील बनाकर उसे शेयर भी किया। इसके कुछ ही देर के बाद यह घटना घटी है।

Accident in Rajasthan : हनुमानगढ़ की तरफ जा रही थी कार

घटना के बाद आसपास के लोग भी पहुंचे। वहीं, इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को कार से निकालकर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने चार को मृत घोषित कर दिया। जबकि, दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, कार में सवार सभी युवक हनुमानगढ़ की ओर जा रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए हैं।

दुर्घटना में 30 वर्षीय वजीर सिंह, 21 वर्षीय सुखविंद्र सिंह, 18 वर्षीय बलविंद्र सिंह और 23 वर्षीय कुलविंदर सिंह की मौत हुई है।ये सभी प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। इनकी मौत से गांवों में मातम पसरा हुआ है। ये सभी सोहनेवाला, तख्तहजारा और गदरखेड़ा गांवों के रहने वाले थे।

Accident in Rajasthan: इनकी स्थिति गंभीर

दुर्घटना में दो युवक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। इसमें एक का नाम सुरेंद्र कुमार (20), जबकि दूसरा का नाम गगनदीप सिंह (20) है। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे से कुछ देर पहले कार ड्राइव कर रहे युवक वजीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी डाला था। इसमें वह गाड़ी चला रहा था, इस दौरान उसके एक हाथ में शराब की बोतल दिख रहा है। पुलिस का मानना है कि नशे की हालत में गाड़ी चलाने की वजह से यह दुर्घटना घटी है।

इसे भी पढ़े

Rajasthan: एक ऐसा पत्थर जिसके छूते ही दूध बन जाता है दही

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Accelerator instead of brake: ब्रेक की जगह एक्सीलेरेटर! रिवर्स लेते हुए होटल में जा घुसी वकील की कार

Accelerator instead of brake: नई दिल्ली, एजेंसियां। एक भयानक सड़क हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला वकील अपनी...

Bihar news: ‘बिहार की जनता अब बहकावे में नहीं आएगी’ – पूर्व सांसद का विपक्ष पर हमला

Bihar news: मोतिहारी, एजेंसियां। जदयू के पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. अशफाक करीम ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र तेजस्वी यादव पर तीखा...

Tirupati Temple: वेंकैया नायडू की बड़ी अपील: VIP साल में एक बार ही तिरुपति दर्शन करें

Tirupati Temple: चेन्नई, एजेंसियां। पूर्व उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने तिरुपति मंदिर दर्शन को लेकर VIPs से खास अपील की है। उन्होंने गणमान्य लोगों से...

Hunger havoc increases in Gaza: गाजा में भुखमरी का कहर बढ़ा, अंतरराष्ट्रीय मदद न मिली तो तबाही अनिवार्य

Hunger havoc increases in Gaza: गाजा, एजेंसियां। इजरायल और हमास के बीच जारी संघर्ष के बीच गाजा में भुखमरी का संकट गहराता जा रहा है।...

Nia Sharma: निया शर्मा ने किया चौंकाने वाला खुलासा: पहले थी अंकिता लोखंडे से नफरत!

Nia Sharma: मुंबई, एजेंसियां। लाफ्टर शेफ्स 2 के ग्रैंड फिनाले में निया शर्मा ने किया बड़ा खुलासा, बताया कि पहले वो अंकिता लोखंडे से...

Tata Group: टाटा ग्रुप के ट्रेंट-टीसीएस के शेयरों में भारी गिरावट, निवेशकों को लगा बड़ा झटका

Tata Group: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल टाटा ग्रुप की प्रमुख कंपनियों ट्रेंट और टीसीएस के शेयरों का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा है। 2025 में...

Cyber fraud: रांची में साइबर ठगी का नया खेल: डिलीवरी कोड में छुपा खतरा

Cyber fraud: रांची। झारखंड की राजधानी रांची के रिम्स (राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान) में साइबर ठगों ने ठगी का नया और खतरनाक तरीका अपनाया है।...

Human trafficking: SSB ने मानव तस्करी के खिलाफ कसा शिकंजा, भारत-नेपाल सीमा पर दो गिरफ्तार

Human trafficking: मधुबनी, एजेंसियां। भारत-नेपाल सीमा के पास सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 48वीं वाहिनी जयनगर की ‘जी’ कंपनी ने मानव तस्करी का बड़ा प्रयास...
spot_img

Related Articles

Popular Categories