Thursday, October 23, 2025

रांची के करमटोली चौक पर हादसा, दो छात्रों की मौत

- Advertisement -

रांची। लालपुर थाना क्षेत्र के करमटोली चौक के पास एक तेज रफ्तार थार ने स्कूटी को धक्का मार दिया, जिससे स्कूटी पर सवार दो युवकों की मौत हो गयी।

थार में सवार दो युवक और एक युवती इस घटना के बाद गाड़ी वहीं छोड़ भाग गये। मृत युवक की पहचान गढ़वा के कांडी निवासी 27 वर्षीय अनुज कुमार के रूप में हुई है।

वहीं दूसरे युवक की पहचान 25 वर्षीय अंकुश कुमार के रूप में हुई है। युवक के पहचान पत्र में उसका पता कांके रोड स्थित सीएमपीडीआइ है।

घटना शनिवार देर रात की है। स्कूटी सवार दो युवक करमटोली चौक की ओर से आ रहे थे और लोकायुक्त कार्यालय के पास मुड़कर वापस करम टोली चौक की ओर जाने का प्रयास कर रहे थे।

तभी थार गाड़ी का चालक एसएसपी आवास होते हुए करमटोली चौक की ओर जा रहा था। उसकी स्पीड काफी तेज थी।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कटिंग के पास जैसे ही दोनों युवक ने स्कूटी मोड़ने का प्रयास किया तभी विपरीत दिशा से आ रहे थार के चालक ने स्कूटी में जोरदार धक्का मार दिया और स्कूटी सहित दोनों युवकों प्रेस क्लब तक घसीटा।

इस कारण घटनास्थल पर ही एक युवक की मौत हो गयी, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरा युवक वहां छटपटाता रहा।

घटना के बाद घायल युवकों को बचाने के लिए आसपास के लोग वहां जुटने लगे। इसी दौरान थार वाहन में सवार दो युवक और युवती वहां से भाग निकले।

सूचना मिलने के बाद लालपुर थाना की पुलिस वहां पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों युवकों को इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, अनुज कुमार रांची में ही रहकर पढ़ाई करता था, जबकि अंकुश कुमार उसका मित्र था। पुलिस ने क्षतिग्रस्त थार वाहन JH 01EN 0011 को जब्त कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, वाहन कविंद्र रे (पिता परमेश्वर रे) के नाम पर निबंधित है। उनका वर्तमान पता कांके रोड के मिसिरगोंदा स्थित लेक पैलेस अपार्टमेंट, केयर ऑफ चेरी अग्रवाल, पहला तल्ला ए-4 है।

जबकि स्थायी पता में भुरकुंडा का पटेल नगर दर्ज है। पुलिस थार में सवार लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, गाड़ी में सवार लोग शराब के नशे में थे और वे कहीं से पार्टी मना कर आ रहे थे।

इसे भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा पर लगा सवा लाख का जुर्माना

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories