लोहरदगा। लोहरदगा में एक राजस्व कर्मचारी को एसीबी ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
जिले के सदर अंचल के हल्का संख्या दो के राजस्व कर्मचारी रामा महतो को एसीबी की टीम ने छह हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
एसीबी की टीम उक्त राजस्व कर्मचारी को उनके घर से गिरफ्तार कर अपने साथ रांची ले गई। बताया गया कि राजस्व कर्मचारी जमीन संबंधी काम के लिए रिश्वत ले रहा था।
आरोप है कि रामा ने म्यूटेशन के कागज देने के नाम पर सरोज कुमार खत्री नामक महिला से 6 हजार मांगे थे। पर वह महिला रिश्वत नहीं देना चाहती थी।
इसलिए उसने ACB को इसकी जानकारी दी। मामले का सत्यापन करने पहुंची टीम ने अंचल अधिकारी को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया।
मामले को लेकर शिकायतकर्ता सरोज खत्री ने बताया कि वंदना रानी ने अक्टूबर-2023 में लोहरदगा में 4 डिसमील जमीन अपनी बहू प्रियंका खत्री के नाम से खरीदा था।
इसके म्यूटेशन के लिए 6 माह पहले अंचल कार्यालय लोहरदगा में आवेदन दिया था। म्यूटेशन हो जाने के बाद कागजात रामा महतो, राजस्व उप-निरीक्षक, लोहरदगा से मांगने पर उनके द्वारा कागज देने के एवज में 6 हजार रिश्वत की मांग की गई।
इसके बाद महिला ने एसीबी में शिकायत की।
इसे भी पढ़ें
वायनाड से लड़ेंगे राहुल गांधी, कांग्रेस ने जारी की 39 प्रत्याशियों की पहली सूची