Tuesday, September 30, 2025

Bigg Boss 19: में अभिषेक-शहबाज के बीच हाथापाई, पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट, अमाल मलिक और कुनिका के बीच बहस

- Advertisement -

Bigg Boss 19:

मुंबई, एजेंसियां। टेलीविजन का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। शो में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बड़े-बड़े झगड़े देखने मिल रहे हैं। हालांकि अब शो में बात हाथापाई तक पहुंच चुकी है। शो में शहनाज गिल के भाई शहबाज और अभिषेक बजाज के बीच जमकर बहस हुई जो हाथापाई में तब्दील हो गई। दोनों एक-दूसरे पर हाथ उठाने लगे, जिसके बाद बिग बॉस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

अमाल-कुनिका के बीच बहसः

हाल ही में जियो हॉटस्टार रियलिटी द्वारा शो का नया प्रोमो जारी किया गया है। प्रोमो में इस हफ्ते घर के कैप्टन बने अमाल मलिक, कुनिका सदानंद को किचन में इंटरफेयर करने से रोकते नजर आए हैं। इस पर कुनिका सदानंद भड़क गईं और उनकी अमाल से जमकर बहस हो गई। इस दौरान अमाल ने भी तेज आवाज में उन्हें जमकर बातें सुनाईं। अमाल ने आवाज ऊंची कर कुनिका से कहा, मैं आपसे बहुत तमीज से बात कर रहा हूं, आप क्यों जा रही हो किचन जब आपकी ड्यूटी ही नहीं है। जवाब में कुनिका ने कहा- ये इज्जत दे रहे हैं। जिस पर अमाल ने कहा- इज्जत देने का मतलब ये नहीं है कि नौकर बन जाऊं आपका।

फिर हुआ अभिषेक और शहबाज के बीच झगड़ाः

बहस बढ़ने पर सभी घरवाले भी इकट्ठा हो गए। इस दौरान अभिषेक बजाज ने कहा, इज्जत कमानी होती है। ये सुनकर शहबाज अभिषेक पर भड़क गए और दोनों के बीच पहले बहस हुई और फिर हाथापाई। सभी घरवाले दोनों को एग्रेसिव होता देख उन्हें रोकते नजर आए। इसी बीच शहबाज ने अभिषेक पर अटैक कर दिया।

शो में फिजिकल फाइट मना हैः

बिग बॉस के नियमों के अनुसार, शो में फिजिकल फाइट करना सख्त मना है। ऐसे में सजा के तौर पर बिग बॉस द्वारा अभिषेक बजाज और शहबाज को बिग बॉस के पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है।

फराह खान ने लगाई फटकारः

बताते चलें इस वीकेंड का वार में सबसे ज्यादा फटकार कुनिका सदानंद, नेहल और बसीर अली को लगाई है। इस हफ्ते फराह खान ने सलमान खान की जगह शो होस्ट किया था। वहीं इस हफ्ते डबल एविक्शन हुआ जिसमें नगमा मिराजकर और नतालिया एविक्ट हो गई हैं।

इसे भी पढ़ें

KBC-17: KBC में 1 करोड़ के सवाल का सही जवाब देकर आदित्य कुमार बने पहले करोड़पति

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Coconut oil for Hair: कम उम्र में सफेद बाल? नारियल तेल में मिलाएं ये 2 चीजें, फिर देखें कमाल

Coconut oil for Hair: नई दिल्ली,एजेंसियां। आजकल सफेद बाल सिर्फ बढ़ती उम्र का संकेत नहीं, बल्कि कम उम्र में भी यह समस्या आम होती जा...

Rajveer Jawanda: पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा गंभीर रूप से घायल, वेंटिलेटर पर भर्ती

Rajveer Jawanda: चंडीगढ़,एजेंसियां। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर राजवीर जवंदा एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं, जिसमें उनकी हालत गंभीर बनी...

जुबीन गर्ग केस: गरिमा सैकिया ने लगाई न्याय की गुहार, उठाए कई गंभीर सवाल

Zubeen Garg case: गुवाहाटी, एजेंसियां। दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग के निधन के बाद उनकी पत्नी गरिमा सैकिया गर्ग ने इस मामले में उचित और...

Priyanka Gandhi: प्रियंका गांधी का बिहार में मोदी-नीतीश सरकार पर तीखा हमला, कहा – अब वक्त है नई सरकार...

Priyanka Gandhi: नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार के मोतिहारी में आयोजित “हर घर अधिकार यात्रा” के दौरान...

JAC new examination rules: झारखंड स्कूलों में नई परीक्षा प्रणाली लागू, 10वीं-12वीं में होगी प्री-बोर्ड परीक्षा

JAC new examination rules: रांची। झारखंड सरकार ने स्कूलों में मूल्यांकन प्रणाली (Evaluation System) में बड़ा बदलाव करने का फैसला किया है। अब पहली से...

Ranchi puja pandal: बरियातू में स्वर्ण जयंती क्लब के पूजा पंडाल का उद्घाटन

Ranchi puja pandal: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी स्थित स्वर्ण जयंती क्लब के पूजा पंडाल का उद्घाटन सोमवार को किया गया। केंद्रीय रक्षा राज्य...

Ind vs Pak: एशिया कप 2025 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया, पाकिस्तानी फैंस भड़के

Ind vs Pak: इस्लामाबाद, एजेंसियां। एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर नौवीं बार खिताब अपने नाम किया।...

Election committee: बिहारः BJP की प्रदेश चुनाव समिति की घोषणा, दिलीप जायसवाल, सम्राट चौधरी समेत कई दिग्गज शामिल

Election committee: पटना, एजेंसियां। Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी एक्शन मोड में आ गई है। चुनाव की तारीख का एलान...
spot_img

Related Articles

Popular Categories