Monday, July 7, 2025

भाजपा में शामिल हुए जालंधर से आप सांसद सुशील रिंकू और विधायक अंगुराल

नयी दिल्ली, एजेंसियां : पंजाब के जालंधर से आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद सुशील कुमार रिंकू और जालंधर पश्चिम के विधायक शीतल अंगुराल बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की मौजूदगी में दोनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

आप के विधायक शीतल अंगुराल ने सुबह ही पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया था।

उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए पंजाबी भाषा में लिखा था कि ”मैं आम आदमी पार्टी की सभी जिम्मेदारी से इस्तीफा देता हूं!”।

आपको बता दें, ये पंजाब से जालंधर पश्चिम विधानसभा से विधायक हैं। लोकसभा चुनाव के बीच आप पार्टी के लिए ये किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

आपको बता दें पिछले साल जालंधर से कांग्रेस सांसद चौधरी संतोख सिंह के निधन के बाद ये सीट खाली हो गयी थी। इ

सपर उपचुनाव लड़ने के लिए रिंकू कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए थे।

हालांकि उस वक्त आप विधायक सुशील अंगुराल खुद को टिकट न दिए जाने से काफी नाराज थे।

पार्टी ने उनकी नाराजगी को नजरअंदाज किया और रिंकू को इस सीट से मैदान में उतारा। रिंकू ने इस चुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल की थी।

हालांकि इस बार जीत की राह बहुत आसान नहीं होगी कहा जा रहा है कांग्रेस जालंधर सीट से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को टिकट दे सकती है।

इसे भी पढ़ें

बाबूलाल मरांडी ने तिरुपति बालाजी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Jio-BlackRock का शानदार आगाज, पहले NFO में जुटाए इतने करोड़ [Jio-BlackRock made a great start, raised so many crores in the first NFO]

Jio-BlackRock: मुंबई, एजेंसियां। Jio BlackRock एसेट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img