Sunday, July 27, 2025

आधार कार्ड खो गया, नो टेंशन घर बैठे बनवायें, जानिये प्रक्रिया [Aadhar card is lost, no worry, get it made from home, know the process]

रांची। अगर जरूरी चीज खो जाए तो तनाव होता है। अगर आपका आधार कार्ड थो जाये, तो तनाव ज्यादा ही होता है। परंतु इसका समाधान हम आपको बता रहे हैं। आधार कार्ड खो जाये, तो टेंशन न लें। ऐसी स्थिति में आप आसानी से घर बैठे ही नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं। इतना ही नहीं आप PVC आधार कार्ड भी मंगवा सकते हैं।

पॉलिविनाइल क्लोराइड कार्ड्स को PVC कार्ड के नाम से जाना जाता है। यह एक तरह का प्लास्टिक कार्ड होता है, जिस पर आधार कार्ड की जानकारियों को प्रिंट किया जाता है। हम आपको बता रहे हैं कि आप कैसे PVC आधार कार्ड मंगवा सकते हैं।

50 रुपए का चार्ज लगता हैः

नया PVC कार्ड बनवाने के लिए 50 रुपए का शुल्क देना होगा। इस कार्ड में सिक्योर QR कोड, होलोग्राम, माइक्रो टेक्स्ट, कार्ड जारी करने और प्रिंट करने की तारीख और अन्य जानकारियां होती हैं।

इस तरह बनवाएं PVC आधार कार्डः

1.इसके लिए आपको UIDAI की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

  1. इस वेबसाइट पर ‘My Aadhaar’ सेक्शन में जाकर ‘Order Aadhaar PVC Card’ पर क्लिक करना होगा।
  2. इसके बाद आपको अपने आधार का 12 डिजिट का नंबर या 16 डिजिट का वर्चुअल आईडी या 28 डिजिट का आधार एनरोलमेंट आईडी (EID) डालना होगा।
  3. इसके बाद आपको सिक्योरिटी कोड या कैप्चा भरना होगा।
  4. ओटीपी के लिए Send OTP पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP को दी गई खाली जगह में भरें और सबमिट करें।
  6. सबमिशन के बाद आपको आधार PVC कार्ड का एक प्री-व्यू आपको सामने होगा।
  7. इसके बाद आपको नीचे दिए गए पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
    9.इसके बाद आपको पेमेंट पेज पर भेजा जाएगा। आपको यहां 50 रुपए की फीस जमा करनी होगी।
  8. पेमेंट पूरा करने के बाद आपके आधार PVC कार्ड का ऑर्डर प्रोसेस पूरा हो जाएगा।
  9. पूरी प्रोसेस कंप्लीट हो जाने के बाद UIDAI 5 दिन के अंदर आधार प्रिंट करके भारतीय डाक को सुपुर्द कर देगा।
  10. इसके बाद डाक विभाग स्पीड पोस्ट के जरिए उसे आपके घर तक पहुंचा देगा।

ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं नया कार्डः

अगर आप ऑनलाइन नहीं बनवाना चाहते तो आप इसे ऑफलाइन भी बनवा सकते हैं। इसके लिए आपको आधार केंद्र जाना होगा। वहां जाकर आप आसानी से अपना नया आधार कार्ड बनवा सकते हैं।

बाजार में बने कार्ड मान्य नहीः

यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) के अनुसार बाजार से जो PVC कार्ड बन रहे हैं, वे मान्य नहीं हैं। आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ही इसका ऑर्डर देना होगा। UIDAI के द्वारा बनाया गया कार्ड ही मान्य होता है।

इसे भी पढ़ें

10 साल पुराना आधार कार्ड 14 सितंबर तक करायें नि:शुल्क अपडेट

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Saiyyara: सैयारा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 9 दिनों में कमाए 200 करोड़

Saiyyara: मुंबई, एजेंसियां। मोहित सूरी निर्देशित और अहान पांडे-आनित पड्डा स्टारर फिल्म ‘सैयारा’ ने रिलीज के महज 9 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 200...

रांची में युवती पर एसिड अटैक, हालत गंभीर

Acid attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के टेंडर बस्ती में एक युवती पर एसिड अटैक हुआ है। युवती बुरी तरह...

JPSC chairman Dilip Prasad: JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद समेत 3 को को 2 साल की सजा

JPSC chairman Dilip Prasad: रांची। सीबीआई की विशेष अदालत ने JPSC के पूर्व अध्यक्ष दिलीप प्रसाद को भ्रष्टाचार के मामले में 2 साल की...

Samajwadi Party: समाजवादी पार्टी ने शुरू की ‘PDA पाठशाला’, यूपी में बेसिक स्कूलों के मर्जर के खिलाफ विरोध तेज

Samajwadi Party: लखनऊ, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 50 से कम छात्रों वाले बेसिक विद्यालयों को बंद या मर्ज करने के फैसले का व्यापक...

Kargil Day 2025: झारखंड के जांबाज़ों को कारगिल दिवस पर सलाम

Kargil Day 2025: रांची। कारगिल विजय दिवस, हर साल 26 जुलाई को वीर सपूतों की याद में मनाया जाता है, जिन्होनें 1999 के युद्ध...

Chirag Paswan: चिराग पासवान का फूटा गुस्सा, बोले- मुझे दुख है ऐसी सरकार का समर्थन कर रहा हूं

Chirag Paswan: पटना, एजेंसियां। बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले कानून-व्यवस्था को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। इसी क्रम में केंद्रीय मंत्री...

Indore Heavy Rain: इंदौर में मूसलाधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी, सड़कें बनीं तालाब

Indore Heavy Rain: भोपाल, एजेंसियां। इंदौर में बीते 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार को पूरी तरह थाम...

Kiren Rijiju: रिजिजू का विपक्ष पर तंज – “सदन ठप कर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं”

Kiren Rijiju: नई दिल्ली, एजेंसियां। 26 जुलाई 2025 को संसद के मानसून सत्र में बार-बार हो रहे गतिरोध पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories