Thursday, August 28, 2025

Money dispute: पैसों के विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या, शव जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश

- Advertisement -

Money dispute:

पलामू। पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के घुटुआ गांव में पैसों के विवाद को लेकर एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां मनु उर्फ मनोज भुइयां नाम के युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसके बाद शव को जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश की गई। पुलिस ने इस जघन्य हत्या के आरोप में राजेश्वर सिंह और उसके बेटे जनेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला

यह घटना 16 अगस्त 2025 की रात की है। पुलिस के अनुसार, मनोज ने अपने मुंहबोले नाना राजेश्वर सिंह से मजदूरी से कमाए गए 80 हजार रुपये वापस मांगे थे, जो उसने घर की ढलाई के दौरान उन्हें दिए थे। इस मामूली पैसों के विवाद के बाद, राजेश्वर और उसके बेटे ने मिलकर मनोज की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद, 17 अगस्त की आधी रात को आरोपियों ने मनोज के शव को बोरी में भरकर करीब सात किलोमीटर दूर भूरी जंगल में ले गए और वहां उसे आग के हवाले कर दिया।

बता दें मनोज की मां का निधन हो चुका था और वह बचपन से ही राजेश्वर के घर में रहकर गाय-बकरी चराने का काम करता था। हाल ही में रक्षाबंधन पर उसने अपनी बहन से कहा था कि वह राजेश्वर से पैसे लेकर उसकी शादी कराएगा।

घटना का खुलासा:

घटना का खुलासा तब हुआ जब 17 अगस्त को गांव में मनोज की मौत की खबर फैल गई। उसकी बहन ने जब राजेश्वर सिंह से इस बारे में पूछा, तो उसने अनभिज्ञता जताई। इसके बाद, 20 अगस्त को मृतक के चाचा ललन भुइयां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जंगल से मनोज के जले हुए अवशेष बरामद किए।

आरोपियों ने कबूला जुर्म:

पुलिस की गहन पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए राजेश्वर सिंह और जनेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ कांड संख्या 111/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें

Saurabh Rajput murder case: सौरभ की हत्या के मामले में नया मोड़, मुस्कान के परिवार ने किया बड़ा खुलासा 

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Vinay Chaubey: हजारीबाग भूमि घोटाले में रिटायर IAS विनोद चंद्र झा की गिरफ्तारी, 28 अगस्त को विनय चौबे की...

Vinay Chaubey: हजारीबाग। हजारीबाग भूमि घोटाले में एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) ने मंगलवार को रांची से रिटायर IAS अधिकारी विनोद चंद्र झा को गिरफ्तार...

Neeraj Singh murder: नीरज सिंह हत्याकांड के फरार अभियुक्त ने कराई थी धनबाद जेल में शार्प शूटर अमन की...

Neeraj Singh murder: धनबाद। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में एक नई कड़ी जुड़ी है। हत्याकांड के फरार अभियुक्त रिंकू सिंह...

Neeraj Singh murder case: नीरज सिंह हत्याकांड में नए मोड़: कोर्ट में सुनवाई के दौरान चार आरोपी नहीं पहुंचे,...

Neeraj Singh murder case: धनबाद। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड में आज कोर्ट का फैसला आना है, लेकिन इस बीच झरिया...

Sanjeev Singh gets clean chit: नीरज सिंह हत्याकांड में संजीव सिंह को मिला क्लीन चिट

Sanjeev Singh: धनबाद। धनबाद के बहुचर्चित नीरज सिंह हत्याकांड में पूर्व झरिया विधायक संजीव सिंह को अदालत ने बरी (क्लीन चिट) कर दिया है।...

Modi government: मोदी सरकार ने तैयार किया ट्रंप के टैरिफ का तोड़, भारत के निर्यातकों को मिलेगा राहत

Modi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत ने अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर लगाए गए टैरिफ का मुकाबला करने के लिए अपनी रणनीति तैयार की...

Accident during idol immersion: नवादा में मूर्ति विसर्जन के दौरान हादसा: युवक की आहर में डूबकर मौत, परिजनों में...

Accident during idol immersion: नवादा, एजेंसियां। नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र के लेंगुरा पंचायत स्थित बड़की आहर में बुधवार सुबह मूर्ति विसर्जन के...

Karisma Kapoor: करिश्मा कपूर ने शाहरुख, आमिर और गोविंदा के साथ काम करने का किया खुलासा, बताया किस स्टार...

Karisma Kapoor: मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड की 90 के दशक की सबसे बड़ी हसीनाओं में से एक, करिश्मा कपूर ने हाल ही में शाहरुख खान,...

Ganesh Chaturthi 2025: बॉलीवुड सितारों ने बप्पा के स्वागत में शेयर किए दिल छूने वाले पोस्ट, फैंस को दी...

Ganesh Chaturthi 2025: मुंबई, एजेंसियां। गणेश चतुर्थी 2025 का त्योहार बॉलीवुड में भी धूमधाम से मनाया जा रहा है। बॉलीवुड के सितारों ने सोशल मीडिया...
spot_img

Related Articles

Popular Categories