Tuesday, October 21, 2025

झारखंड की 81 सीटों पर कुल 1211 प्रत्याशी, 2 ट्रांसजेंडर भी [A total of 1211 candidates for 81 seats in Jharkhand, including 2 transgenders]

- Advertisement -

महिला उम्मीदवारों की संख्या महज 128

रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने कहा है कि झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर कुल 1211 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इनमें 1081 पुरुष प्रत्याशी हैं। महिला उम्मीदवारों की संख्या 128 है।

जबकि, 2 प्रत्याशी ट्रांसजेंडर हैं। उन्होंने कहा कि 13 नवंबर को होनेवाले पहले चरण के मतदान की तैयारी अंतिम दौर में है। इस चरण में कुल 43 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 683 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

जबकि, दूसरे चरण की मतदान की तिथि 20 नवंबर है। इस चरण में 38 विधानसभा क्षेत्रों से कुल 528 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। उसमें 472 पुरुष, 55 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर प्रत्याशी हैं।

घरों तक पहुंचाई जा रही वोटर स्लीपः

उन्होंने कहा कि मतदाताओं के घरों तक बीएलओ द्वारा मतदान पर्ची का वितरण युद्धस्तर पर जारी है। सभी मतदाता मतदान करने जाते वक्त मतदाता पर्ची में उल्लेखित सीरियल नंबर और पार्ट नंबर नोट कर जाएं।

इससे उन्हें अपना नाम ढूंढने में समय नहीं लगेगा। वहीं पार्ट नंबर से सही कतार में खड़ा होने की जानकारी मिल जाएगी। इससे मतदान करने में काफी कम समय लगेगा। साथ ही, मतदान की गति भी बढ़ जाएगी।

पोस्टल बैलेट से वोटिंग जारीः

उन्होंने कहा कि फिलहाल पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया जारी है। राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक एक अरब, 43 करोड़, 26 लाख की अवैध सामग्री और नकदी की जब्ती की गयी है।

इसे भी पढ़ें

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पोस्टल बैलेट से वोटिंग की तैयारियों की समीक्षा की

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

Diwali sales: दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री! पांच साल में 4 गुना बढ़ा कारोबार

Diwali sales: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल दिवाली और त्योहारी सीजन 2025 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories