Sex racket in Lalpur:
रांची। राजधानी रांची में एक बार फिर सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यह रैकेट लालपुर इलाके में एक गर्ल्स हॉस्टल की आड़ में चलाया जा रहा था। पुलिस से बचने के लिए यहां गर्ल्स हॉस्टल का बोर्ड लगा था और अंदर देह व्यापार चल रहा था।
एक महीने के लिए लाई जाती थी लड़कियाः
पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली है कि लड़कियों को एक-एक महीने के लिए लाया जाता था। उन्हें गर्ल्स हॉस्टल में रखा जाता था। पश्चिम बंगाल से लाने, उनके रांची में रहने व खाने का पूरा इंतजाम रैकेट चलाने वाला संचालक करता था। प्रत्येक लड़की को महीने का 20 हजार रुपए दिया जाता था। लड़कियों का काम था, उन्हें रैकेट चलाने वाला संचालक जहां भेजता था, वहां जाना होता था। लड़कियों के बगले में ग्राहकों से 5000 से 10000 रुपये तक वसूले जाते थे।
पुलिस को 8 लड़कियां मिलीः
एक गुप्त सूचना पर रांची के पॉश इलाका लालपुर में चल रहे एक गर्ल्स हॉस्टल में देह व्यापार का धंधा चलाने के रैकेट का खुलासा रांची पुलिस ने किया है। ओम गर्ल्स हॉस्टल में रांची पुलिस ने छापा मारा। छापेमारी में पुलिस को हॉस्टल में आठ लड़कियां मिलीं। जब पुलिस ने उन सभी लड़कियों से उनका पहचान पत्र मांगा तो पुलिस भी भौंचक रह गई। लड़कियों ने अपना पहचान पत्र पश्चिम बंगाल का दिखाया। जब लड़कियों से पूछा गया कि वे लोग रांची के इस गर्ल्स हॉस्टल में क्या कर रही हैं? तब पुलिस को जानकारी मिली कि उन्हें देह व्यापार के लिए पश्चिम बंगाल से लाया गया है। पुलिस ने आठ लड़कियों को हिरासत में लिया है, जो पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। वहीं एक युवक जो देह व्यापार का संचालन कर रहा था और उसकी एक महिला सहयोगी को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। सिटी एसपी कुमार वी. रमण ने बताया कि सभी लड़कियों से पूछताछ की जा रही है। उन्हें कब लाया गया था। किसने लाया था।
पिछले 6 महीने से चल रहा था धंधाः
यह जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस को झांसा देने के लिए उस घर में गर्ल्स हॉस्टल का बोर्ड लगा कर रखा गया था, जहां बाहर से लाई गई लड़कियों को रखा जा रहा था, ताकि पुलिस को भी इस बात की भनक न लगे कि उसमें रहने वाली लड़कियां देह व्यापार कर रही हैं। लड़कियों का आना-जाना देखकर लोग यह समझ रहे थे कि वे हॉस्टल में रहती हैं और कहीं पढ़ाई करती होंगी या फिर कहीं काम। यह पूरा प्रकरण विगत छह माह से चल रहा था। लेकिन लालपुर थाना को इसकी भनक तक नहीं थी।
रांची एसएसपी को इस बात की सूचना किसी व्यक्ति ने दी थी कि उक्त हॉस्टल में गलत गतिविधियां चल रही हैं। जिसके बाद पुलिस की एक टीम ने इस मामले की सच्चाई की पड़ताल की। जब मामला सही पाया गया, तब पुलिस ने रेड किया और लड़कियों को हिरासत में लिया।
इसे भी पढ़ें
Palamu sex racket busted: पलामू सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 9 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस की जांच जारी