Thursday, October 23, 2025

Navi Mumbai fire incident: नवी मुंबई में दिवाली की रात रहेजा कॉम्प्लेक्स में भीषण आग, 4 की मौत और 10 घायल

- Advertisement -

Navi Mumbai fire incident:

मुंबई, एजेंसियां। नवी मुंबई के वाशी में दिवाली की रात रहेजा कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग गई, जिसमें चार लोगों की मौत और दस अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आग रात लगभग 12:30 बजे बिल्डिंग की 10वीं मंजिल पर लगी और तेजी से 11वीं और 12वीं मंजिल तक फैल गई। दमकल विभाग की चार से पांच गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 6 बजे आग पर काबू पाया।

छह घर आग की चपेट में

मृतकों में एक 5 से 7 साल की बच्ची और एक 87 वर्षीय बुजुर्ग महिला शामिल हैं। घायलों का वाशी के अपोलो MGM हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है और कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग ने छह घरों को अपनी चपेट में लिया और कुल 14 लोग प्रभावित हुए।

पुलिस ने बताया

वाशी डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त आदिनाथ बुधवंत ने बताया कि दमकल और पुलिस की त्वरित कार्रवाई के बावजूद आग इतनी तेजी से फैली कि कई लोग समय रहते सुरक्षित स्थान पर नहीं पहुंच सके। फायर डिपार्टमेंट और पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और आग के कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

इसे भी पढ़ें

Garib Rath fire incident: अमृतसर से सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, तीन कोच जलकर खाक — सभी यात्री सुरक्षित

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Important events: 23 अक्टूबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1707 - ग्रेट ब्रिटेन साम्राज्य की संसद को पहली बार लंदन में मिलाया गया।1760 - उत्तर अमेरिका में यहूदी प्रार्थना की पहली...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 23 अक्टूबर 2025, गुरूवार

Vedic Almanac: दिनांक - 23 अक्टूबर 2025दिन - गुरूवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - हेमंत ॠतुमास - कार्तिकपक्ष - शुक्लतिथि - द्वितीया...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories