Thursday, October 23, 2025

Ramdas Soren Son: रामदास के बड़े बेटे सोमेश बन सकते हैं मंत्री, घाटशिला से लड़ सकते हैं उपचुनाव

- Advertisement -

Ramdas Soren Son:

रांची। दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के बड़े पुत्र सोमेश सोरेन को मंत्री पद मिल सकता है। जानकारों का कहना है कि दो मंत्रियों के निधन के बाद झामुमो ने जो फॉर्मूला अपनाया था, उसे फिर से लागू किया जा सकता है। अक्टूबर 2022 में मंत्री हाजी हुसैन अंसारी के निधन के बाद उनके बेटे हफीजुल हसन को मंत्री बनाया था। फिर अप्रैल 2023 में मंत्री जगन्नाथ महतो के निधन के बाद उनकी पत्नी बेबी देवी को मंत्री बनाया गया। दोनों मंत्री बनने के बाद चुनाव लड़े और जीत गए। रामदास के निधन से खाली हुई सीट पर यही फॉर्मूला लागू हो सकता है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पत्नी विधायक कल्पना सोरेन के साथ बुधवार को रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा स्थित आवास पर पहुंचे। रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि दी। उनकी पत्नी, बेटे और अन्य परिजनों को सांत्वना दी। करीब एक घंटे तक उन्होंने परिजनों से बात की। मुलाकात के दौरान किसी को भी वहां प्रवेश की अनुमति नहीं थी। बातचीत के दौरान सोमेश सोरेन को मंत्री बनाने और घाटशिला उपचुनाव में उन्हें झामुमो टिकट पर चुनाव लड़ाने को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई।

रामदास दा ने संघर्ष से बनाई थी पहचान : हेमंत

मुख्यमंत्री हेमंत व कल्पना दोपहर 2:15 बजे घोड़ाबांधा पहुंचे। उन्हें देखते ही रामदास की पत्नी सूरजमनी सोरेन रो पड़ीं। कल्पना ने उन्हें ढांढ़स बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के एक पखवाड़े के अंदर ही रामदास दा का यूं चले जाना मेरे लिए असहनीय है। यह मेरे व्यक्तिगत जीवन और पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। रामदास दा ने शिबू सोरेन के नेतृत्व में लंबे समय तक झारखंड आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनका जीवन बेहद सरल, सहज और जनसरोकारों से जुड़ा हुआ था। रामदास दा के निधन से जो शून्यता आई है, उसकी भरपाई नहीं हो सकती है।

इसे भी पढ़ें

Shibu Soren: दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म के नौवें दिन सीएम हेमंत ने निभाई रस्में

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Mehul Choksi: चोकसी को भारत लाने का रास्ता साफ, बेल्जियम ने दिया हरी झंडी

Mehul Choksi: बेल्जियम, एजेंसियां। भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने की दिशा में भारत को बड़ी सफलता मिली है। बेल्जियम की...

JPSC JET 2025: झारखंड पात्रता परीक्षा अब पांच शहरों में, आवेदन 30 अक्टूबर तक

JPSC JET 2025: रांची। झारखंड लोकसेवा आयोग (JPSC) ने राज्य गठन के बाद दूसरी बार झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) 2025 की प्रक्रिया शुरू कर दी...

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग पर बड़ी अपडेट्स: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी

8th Pay Commission: नई दिल्ली, एजेंसियां। देशभर के लगभग एक करोड़ केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के गठन का बेसब्री...

Delhi government: दिल्ली सरकार का बड़ा ऐलान, हर जिले में बनेगा एक मॉडल छठ घाट

Delhi government: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली में छठ पूजा 2025 को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी में 17...

Tejashwi Yadav: तेजस्वी यादव के रोजगार वादे पर भड़के सुधांशु त्रिवेदी, बोले– “29 लाख करोड़ चाहिए, कैसे देंगे?”

Tejashwi Yadav: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव द्वारा “हर परिवार से एक...

Chhath Ghat inspection: रांची में छठ घाटों पर पहुंचे DC और SSP, महिला पुलिस और ड्रोन से होगी निगरानी

Chhath Ghat inspection: रांची। रांची में महापर्व छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं। श्रद्धा और आस्था के इस पर्व को लेकर जिला प्रशासन भी...

Bihar Elections: वोट बैंक की राजनीति, RJD, BJP और JDU ने चुने अपने उम्मीदवार जातीय समीकरण के अनुसार

Bihar Elections: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में सभी 243 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो गई है। इस बार सभी बड़े दलों...

Pitabas Panda murder case: ओडिशा: पीताबास पांडा मर्डर केस में 12 आरोपियों की गिरफ्तारी, पूर्व विधायक बिक्रम पांडा शामिल

Pitabas Panda murder case: भुवनेश्वर, एजेंसियां। ओडिशा पुलिस ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और सीनियर एडवोकेट पीताबास पांडा की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories