Thursday, July 31, 2025

चिराग पासवान के साथ भाजपा के चुनाव पूर्व समझौते पर चाचा पारस ने जताई निराशा

नयी दिल्ली, एजेंसियां : राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (रालोजपा) प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में सीटों के बंटवारे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा उनकी पार्टी को कथित तौर पर उचित प्राथमिकता नहीं दिए जाने पर निराशा जताई और कहा कि भाजपा नेतृत्व को अपने फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए।

पारस ने कहा कि रालोजपा, भाजपा की ‘ईमानदार सहयोगी’ रही है और उसके नेतृत्व को यह ध्यान में रखते हुए निर्णय करना चाहिए कि राज्य में उनकी पार्टी के पांच सांसद हैं।

रामविलास पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी उनके निधन के बाद विभाजित हो गई थी। उनके भाई पारस आरएलजेपी और उनके बेटे चिराग पासवान लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का नेतृत्व करते हैं।

दोनों भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का हिस्सा हैं। पारस ने कहा कि उनकी पार्टी ने भाजपा के साथ अपनी दोस्ती अब तक पूरी की है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम भाजपा द्वारा उम्मीदवारों की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करेंगे और फिर निर्णय करेंगे।’’

केंद्रीय मंत्री पारस ने कहा, ‘‘आज हमारे संसदीय बोर्ड के सदस्यों की बैठक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजग ने बिहार में सीट बंटवारे में हमारी पार्टी को उचित तरजीह नहीं दी है। इस वजह से हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी निराशा है।’’

पारस की यह टिप्पणी चिराग की उस घोषणा के दो दिन बाद आई है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के साथ सीटों के बंटवारे के फार्मूले को अंतिम रूप दे दिया है और उनकी सभी चिंताओं का समाधान कर दिया गया है।

पासवान ने हालांकि समझौते का ब्योरा साझा नहीं किया। उन्होंने कहा था कि उचित समय पर इसका खुलासा किया जाएगा।

रालोजपा प्रमुख पारस ने कहा कि वह भाजपा के ‘ईमानदार सहयोगी’ हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें

ईडी ने बीआरएस नेता के कविता को हिरासत में लिया

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Kolkata Police: कोलकाता पुलिस ने पकड़ी बांग्लादेशी मॉडल, फर्जी आधार और वोटर कार्ड के साथ किया गिरफ्तार

Kolkata Police: कोलकाता, एजेंसियां। कोलकाता पुलिस ने एक बांग्लादेशी मॉडल शांता पॉल को फर्जी भारतीय आधार कार्ड और वोटर पहचान पत्र के साथ गिरफ्तार किया...

Mahavatara Narasimha: ‘महावतार नरसिम्हा’ ने ‘सैयारा’ को दी टक्कर, 6 दिनों में 37 करोड़ का बिजनेस

Mahavatara Narasimha: नई दिल्ली, एजेंसियां। बॉक्स ऑफिस पर अगस्त की बड़ी फिल्मों से पहले जुलाई में रिलीज़ हुई फिल्मों की जंग ज़ोरों पर है।...

PM Krishi Sampada Yojana: PM कृषि संपदा योजना को बड़ा फंड, मोदी सरकार ने रेलवे प्रोजेक्ट्स को भी दी...

PM Krishi Sampada Yojana: नई दिल्ली, एजेंसियां। मोदी सरकार ने किसानों और रेलवे क्षेत्र से जुड़े छह महत्वपूर्ण फैसले कैबिनेट में मंजूर किए हैं।...

25% Tariff in Ranchi: ट्रम्प ने इंडिया को डेड इकोनॉमी बताया, कहा- भारत और रूस अपनी अर्थव्यवस्था को साथ...

25% Tariff in Ranchi: वॉशिंगटन, एजेंसियां। भारत पर 25% टैरिफ लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत और रूस को डेड इकोनॉमी बताया।...

IND Vs ENG Oval Test: भारत लगातार 5वां टॉस हारा, इंग्लैंड ने गेंदबाजी चुनी

IND Vs ENG Oval Test: टीम इंडिया 4 बदलाव के साथ उतरी, बुमराह-शार्दूल को आराम लंदन, एजेंसिया। भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही एंडरसन-तेंदुलकर...

India Under-19 team: ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत अंडर-19 टीम का ऐलान

India Under-19 team: मुंबई, एजेंसियां। भारत और ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के बीच 21 सितंबर से शुरू होने वाली इस सीरीज में तीन वनडे और दो...

PM Krishi Sampada Yojana: PM कृषि संपदा योजना को बड़ा फंड, मोदी सरकार ने रेलवे प्रोजेक्ट्स को भी दी...

PM Krishi Sampada Yojana: नई दिल्ली, एजेंसियां। मोदी सरकार ने किसानों और रेलवे क्षेत्र से जुड़े छह महत्वपूर्ण फैसले कैबिनेट में मंजूर किए हैं।...

Petrol attack in Ranchi: रांची में युवती पर पेट्रोल अटैक की साजिश का खुलासा, टेंडर विवाद में रचा गया...

Petrol attack in Ranchi: रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र में युवती पर हुए पेट्रोल अटैक की घटना के पीछे एक बड़ी साजिश छिपी हुई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories