Wednesday, June 25, 2025

जनविरोधी है हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

रांची : भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को कहा कि हेमंत सरकार जनविरोधी सरकार है। वे गिरिडीह में ढिबरा मजदूरों को न्याय दिलाने के लिए आयोजित धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गिरिडीह में ढिबरा चुनकर जीविका चलानेवालों की मांग जायज है। सरकार को बताना चाहिए कि यदि वे ढिबरा चुनकर नहीं बेचेंगे तो उनका परिवार कैसे चलेगा। श्री मरांडी ने कहा कि सरकार इस पर भी प्रतिबंध लगाकर हजारों लोगों की जीविका पर चोट कर रही है। नौकरी और रोजगार देने में अक्षम यह सरकार गरीब मजदूर लोगों के पेट पर भी लात मारने पर तुली हुई है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं के साथ आम लोग भी उपस्थित थे।

Hot this week

Panchayat Season 4: जानिए कैसा है Panchayat Season 4 का पहला ऐपिसोड ? क्या कह रही viewers ? [Panchayat Season 4: Know how is...

मुंबई, एजेंसियां। 'पंचायत' का चौथा सीजन आखिरकार रिलीज हो...

Today’s Horoscope: आज का राशिफल 25 जून 2025 बुधवार [Today’s Horoscope 25 June 2025 Wednesday]

Today's Horoscope: 25 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अमावस्या...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 25 जून 2025 [Vedic Almanac 25 june 2025]

Vedic Almanac: दिनांक - 25 जून 2025दिन - बुधवारविक्रत संवत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img