Tuesday, September 30, 2025

टूटते सपनों के बीच युवाओं में फिर जगी आस

- Advertisement -

रांची। झारखंड के युवाओं के सपने टूट रहे हैं। कई बार नियुक्ति प्रकिर्या शुरू होने के बाद भी विभिन्न कारणों इसके बाधित हो जाने पर सपना टूटना लाजिमी है। पिछले दिनों सरकार की नियोजन नीति हाइकोर्ट द्वारा निरस्त किये जाने के बाद कई नियुक्तियों के विज्ञापन रद्द करने पड़े। इससे लाखों युवाओं के सपनों पर पानी फिर गया।

हताश युवा नियोजन नीति और नियक्ति की मांग को लेकर सड़क पर भी उतरे। अब 27 फरवरी से शुरू होने जा रहे विधानसभा के बजट सत्र को लेकर निराश युवाओं में फिर एक आस जगी है।

उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस सत्र में नयी नियोजन नीति ला सकती है। यह उम्मीद इसलिए भी जगी है कि राज्य सरकार ने सत्र शुरू होने से पहले युवाओं से यह सुझाव भी लिया है कि उन्हें कैसी नियोजन नीति चाहिए। इससे युवाओं में उत्साह भी है।

हाइकोर्ट ने खारिज कर दी है नियोजन नीत

यहां यह बताना मुनासिब होगा कि राज्य में नियुक्ति की प्रक्रिया मंद पड़ गई है। हाईकोर्ट द्वारा नियोजन नीति निरस्त किये के बाद सारी नियुक्ति प्रक्रिया बाधित हो गयी हैं। कोर्ट ने नीति के उस हिस्से को गैर कानूनी माना था, जिसके तहत राज्य से मैट्रिक और इंटर पास करने वाले को ही रोजगार देने का प्रविधान किया गया था।

इसके बाद सरकार ने नीति में संशोधन के लिए पहली बार युवाओं से ही सुझाव आमंत्रित किया। युवाओं को उम्मीद है कि अब हजारों की संख्या में सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भर्ती प्रक्रिया शुरू हो सकेगी।

राज्य में लोगों को रोजगार मुहैया कराने की गति को भी रफ्तार मिलेगी। बड़े पैमाने पर बेरोजगार हो रहे युवाओं को भी राज्य में ही नौकरी मिलेगी। सभी जानते हैं कि राज्य में पूर्व से ही पलायन एक बड़ी समस्या रही है।

पहले भी नियोजन नीति हो चुकी है अमान्य

ऐसा नहीं है कि राज्य में पहली बार नियक्ति कोर्ट ने खारिज की है। इसके पूर्व भी पिछली सरकार में बनी नियोजन नीति भी हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट से रद की जा चुकी थी। बार-बार नीतियों के बनने और बदलने में समय तो लगता ही है, इसमें गड़बड़ी रह जाने से कोर्ट से भी इसे अमान्य करार दिए जाने का खतरा बना रहता है। और युवाओं की इम्मीदें भी टूटती हैं।

इसलिए अब सरकार सबकी सलाह से ऐसी नियोजन नीति बनाने का प्रयास कर रही है, जिसे कहीं भी इसे चुनौती नहीं दी जा सके। क्योंकि राज्य के सतत विकास के लिए रोजगार देने की रफ्तार बरकरार रखना बहुत ही जरूरी है। इससे बौद्धिक पलायन भी रूकेगा।

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Palamu Elephant: पलामू से गायब एक करोड़ की हथिनी छपरा से बरामद

Palamu Elephant: शरीर में लगी चिप के जरिए मिला लोकेशन पलामू, एजेंसियां। पलामू से चोरी हुई हथिनी को पुलिस ने बिहार के छपरा जिले के...

The Trial Season 2 Review: कहानी में दम नहीं, काजोल की एक्टिंग भी नहीं कर पाई कमाल

The Trial Season 2 Review: मुंबई,एजेंसियां। ‘द ट्रायल सीजन 2’ के साथ काजोल एक बार फिर ओटीटी पर लौटी हैं, लेकिन इस बार उनकी चमक...

Heavy rain in Jharkhand: 2 और 3 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना, 5 अक्तूबर तक बादल छाए रहेंगे

Heavy rain in Jharkhand: रांची। रांची मौसम विभाग ने दुर्गापूजा के दौरान झारखंड के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है। मौसम...

Reserve Bank of India: बैंकों को विनिमय मेला लगाकर गंदे और कटे-फटे नोट बदलने का निर्देश

Reserve Bank of India: रांची। भारतीय रिजर्व बैंक, पटना की ओर से झारखंड के लिए गठित मुद्रा प्रबंधन पर स्थायी समिति-एससीसीएम की 24वीं बैठक...

बिहार चुनाव 2025: बीजेपी की चुनावी रणनीति तैयार, 19 नेताओं की टीम मैदान में उतरी

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने...

Doctors demand security: डॉक्टरों ने मांगी सुरक्षा, झासा की चेतावनी: कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन

Doctors demand security: रांची। रांची सदर अस्पताल में 26 और 28 सितंबर को चिकित्सकों व कर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और मारपीट की...

Jharkhand government: झारखंड सरकार गुजरात में फंसे 13 मजदूरों की सुरक्षित वापसी में सक्रिय

Jharkhand government: कच्छ, एजेंसियां। पूर्वी सिंहभूम के बहरागोड़ा प्रखंड के मटिहाना निवासी 13 प्रवासी मजदूर गुजरात के कच्छ जिले में फंसे हुए हैं। मजदूरों...

World Rivers Day 2025: क्यों मनाया जाता है विश्व नदी दिवस और क्या है इस साल की थीम ?

World Rivers Day 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। दुनिया भर में 28 सितंबर 2025 को विश्व नदी दिवस मनाया जा रहा है। नदियों का मानव जीवन...
spot_img

Related Articles

Popular Categories