Wednesday, June 25, 2025

पलामू बीडी राम की उम्मीदवारी का विरोध, कार्यकर्ताओं ने नड्डा का लिखा पत्र

रांची। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पलामू संसदीय सीट से बीजेपी प्रत्याशी बीडी राम की उम्मीदवारी का विरोध शुरू हो गया है।

बीडी राम के नाम पर पार्टी के अंदर ही विरोध हो रहा है। पलामू संसदीय क्षेत्र में पार्टी के 19 मंडल अध्यक्षों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को चिट्ठी लिखकर, बीडी राम की उम्मीदवारी निरस्त करके, किसी स्थानीय व्यक्ति को प्रत्याशी बनाने की मांग की है।

मंडल अध्यक्षों ने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी सहित क्षेत्रीय संगठन मंत्री और प्रदेश महामंत्री को भी इस बात से अवगत कराया है।

मंडल अध्यक्षों का दावा है कि उम्मीदवारी के ऐलान से पहले उन्होंने बीडी राम के नाम पर आपत्ति जताई थी लेकिन फिर भी उनको ही मौका दिया गया।

उनका कहना है कि यदि बीडी राम बदले नहीं गए तो वे सहज होकर पार्टी के लिए कैंपेन नहीं कर पाएंगे।

मंडल अध्यक्षों ने आरोप लगाया कि बीडी राम का बतौर सांसद पिछले 10 साल के कार्यकाल में जनता और कार्यकर्ताओं से कोई जुड़ाव नहीं रहा।

उन्होंने अपने कार्यकाल में जिला संगठन और मंडल अध्यक्षों का सम्मान नहीं किया। शिकायत करने पर जवाब मिला कि मुझे आपने वोट नहीं दिया।

आपने मोदीजी को चुना है तो सवाल भी उन्हीं से पूछिए। मंडल अध्यक्षों का आरोप है कि पूर्व में डीजीपी रहे बीडी राम का रवैया, कार्यकर्ताओं के साथ काफी रुखा है।

चिट्ठी में यह भी आरोप लगाया गया है कि संसदीय क्षेत्र में बीडी राम की बेटी द्वारा संचालित एनजीओ के द्वारा, सांसद निधि के पैसों की निकासी की गई है।

इसे भी पढ़ें

पेट्रोल और डीजल दो रुपये सस्ते

Hot this week

झारखंड विधानसभा चुनाव की घोषणा आज [Jharkhand assembly elections announced today]

राज्य में लगेगी आदर्श आचार संहिता रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img