Shibu Soren:
रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग की है। साथ ही कहा है कि झारखंड में शिबू सोरेन विश्वविद्यालय की स्थापना होनी चाहिए। ये मांगें गुरुवार को कांग्रेस भवन मुख्यालय में आयोजित शोक सभा में रखी गईं। सभा में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिबू सोरेन की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सभा में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झारखंड के मंत्री डॉ इरफान अंसारी, विधायक प्रदीप यादव, राजेश कच्छप, आभा सिन्हा, राजेश गुप्ता छोटू, लाल किशोर नाथ शाहदेव, राकेश सिन्हा समेत अन्य नेता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर से गुरुजी के लिए भारत रत्न की मांग की।
बता दें कि गुरुजी शिबू सोरेन का निधन सोमवार 4 जुलाई को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में हुआ। 5 जुलाई को उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव नेमरा में हुआ। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब भी नेमरा में ही हैं और पारंपरिक रीति रिवाज के साथ अंतिम संस्कार के कार्यक्रमों को पूरी निष्ठा से पूरा कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
Shibu Soren: शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष और नेतृत्व की मिसाल, जानें जिंदगी से जुड़ी प्रमुख घटनाएं