Gold prices rise:
नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत सहित एशियाई बाजारों में एक बार फिर सोने की मांग में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है। अमेरिका में कमजोर रोजगार आंकड़ों के चलते वैश्विक बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट आई है, जिससे खरीदारों ने दोबारा बाजार का रुख किया है। पिछले सप्ताह भारत में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,00,555 प्रति 10 ग्राम थी, जो शुक्रवार को गिरकर ₹97,700 तक पहुंच गई। यह एक महीने का सबसे निचला स्तर है। इसी गिरावट को देखते हुए ग्राहकों ने छोटी-मोती खरीदारी करनी शुरू कर दी है, जिससे डीलर्स और ज्वेलर्स की बिक्री में भी सुधार हुआ है।
आंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का असर
रॉयटर्स के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोने की कीमत लगातार तीन सप्ताह से गिर रही थी। इसकी वजह से भारत, चीन, जापान, सिंगापुर और हांगकांग जैसे एशियाई देशों में खरीदारी में उछाल आया है।
मुंबई के एक निजी बैंक से जुड़े सर्राफा व्यापारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के चलते ज्वेलर्स स्टॉक बढ़ाने में रुचि दिखा रहे हैं, हालांकि रुपये में कमजोरी से कुछ हद तक गिरावट का असर सीमित रहा।
भारत में छूट की पेशकश
भारत में डीलर्स ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए प्रति औंस 7 डॉलर की छूट की पेशकश की, जिसमें 6% आयात शुल्क और 3% बिक्री कर शामिल है। पिछले हफ्ते ये छूट 15 डॉलर तक थी, लेकिन अब मांग में सुधार के चलते यह कम हो गई है।
दूसरे एशियाई बाजारों की स्थिति
चीन: कीमतों में गिरावट के बाद 4.2 डॉलर की छूट और 12 डॉलर के प्रीमियम के बीच कारोबार
शंघाई: 11 टन सोने का लेन-देन, खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ी
हांगकांग: 1.50 डॉलर के प्रीमियम पर बिक्री
सिंगापुर: 1.40 डॉलर प्रीमियम
जापान: 0.60 डॉलर के प्रीमियम पर सोना बिका
विशेषज्ञों की राय:
InProved के गोल्ड ट्रेडर ह्यूगो पास्कल के अनुसार, “चीन जैसे देश गिरती कीमतों को भुनाने में सक्रिय हैं। कम ब्याज दरों के चलते निवेशक सोने को सुरक्षित संपत्ति मानकर खरीदारी कर रहे हैं।”
इसे भी पढ़ें
Gold Price: सोने के दामों में फिर बड़ा उछाल, 3 जुलाई 2025 को दिल्ली से मुंबई तक ताजा भाव जारी