Second full lunar eclipse:
नई दिल्ली, एजेंसियां। साल 2025 का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 और 8 सितंबर की रात को लगेगा। यह ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और भाद्रपद महीने की पूर्णिमा तिथि पर घटित होगा। वैज्ञानिकों के अनुसार, जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीध में आते हैं, तो सूर्य का प्रकाश पृथ्वी के कारण चंद्रमा पर नहीं पड़ता, जिससे यह खगोलीय घटना घटित होती है।
भारत में भी दिखेगा ग्रहण:
यह चंद्र ग्रहण 7 सितंबर को रात 9:58 बजे शुरू होगा और 8 सितंबर को रात 1:26 बजे तक रहेगा। यह ग्रहण भारत में भी देखा जा सकेगा, साथ ही एशिया, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और अमेरिका के कई हिस्सों में भी इसे देखा जा सकेगा।
बता दें कि चंद्र ग्रहण हर पूर्णिमा के दिन होता है, और यह घटना पृथ्वी के चंद्रमा की परिक्रमा करने के कारण होती है। आमतौर पर साल में तीन चंद्र ग्रहण होते हैं, लेकिन हर बार चंद्रमा की कक्षा की स्थिति के कारण यह घटना बार-बार नहीं घटित होती।
इसे भी पढ़ें
आज साल का पहला सूर्य ग्रहण[Solar Eclipse], जाने- भारत में क्या पड़ेगा प्रभाव