Wednesday, October 22, 2025

Kedarnath: केदारनाथ पैदल मार्ग पर फंसे 800 श्रद्धालुओं को,एनडीआरएफ-एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

- Advertisement -

Kedarnath:

देहरादून, एजेंसियां। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी भूस्खलन के कारण करीब 800 श्रद्धालु फंस गए थे। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) और पुलिस ने मिलकर इन यात्रियों को सकुशल निकाला। गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे तक राहत कार्य जारी रहा, जिसमें अब तक 800 श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला गया है।इस बीच लगभग 60-70 यात्री मार्ग पर रुके हुए हैं, जिनकी भी जल्द मदद की जा रही है। भारी बारिश के बावजूद प्रदेश के आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि कहीं कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है और चार धाम मार्ग ज्यादातर खुला है।

भूस्खलन के कारण

भूस्खलन के कारण सोनप्रयाग और गौरीकुंड के बीच सड़क पर मलबा आया है, जिसे रोजाना साफ किया जा रहा है। वहीं गंगोत्री और पिथौरागढ़ के कुछ रास्ते बंद हैं, जिनके पुनः खुलने के प्रयास जारी हैं।

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम

बुधवार को एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें गौरीकुंड से अस्थायी पगडंडी बनाकर 2179 यात्रियों को जंगल के रास्ते सोनप्रयाग तक सुरक्षित पहुंचाने में सफल रहीं। इनमें 1679 पुरुष, 414 महिलाएं और 47 बच्चे शामिल थे।

62 सड़कें भी बंद

आज सुबह लगभग 200 श्रद्धालु केदारनाथ के दर्शन कर सुरक्षित लौटे हैं। यात्रा मार्ग पर भूस्खलन और मलबा आने के कारण रुद्रप्रयाग-केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग गौरीकुण्ड व सोनप्रयाग के बीच बंद है। इसके अलावा प्रदेश में 62 सड़कें बंद हैं, जिनमें एक राष्ट्रीय और दो राज्य मार्ग शामिल हैं।प्रदेश सरकार और आपदा प्रबंधन विभाग लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें 

Kedarnath Yatra stopped: भारी बारिश के कारण रोकी गई केदारनाथ यात्रा, बद्रीनाथ हाईवे पर भी भूस्खलन, 4 जिलों में अलर्ट

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Personal loan interest saving: एक EMI मिस हुई तो बढ़ सकता है नुकसान, जानें पर्सनल लोन बचने का तरीका

Personal loan interest saving: नई दिल्ली, एजेंसियां। पैसे की तंगी या भूल के कारण यदि पर्सनल लोन की एक भी EMI समय पर नहीं भरी...

OpenAI: Meta नीति के कारण WhatsApp से हटेगा ChatGPT, OpenAI ने बताया

OpenAI: नई दिल्ली, एजेंसियां। OpenAI ने स्पष्ट किया है कि 15 जनवरी 2026 से ChatGPT WhatsApp पर उपलब्ध नहीं रहेगा। हालांकि, iOS, Android और...

Thyroid Care: थायराइड के मरीजों के लिए कितनी जरूरी है आयोडीन? जानें क्या सेंधा नमक खाना सही है या...

Thyroid Care: नई दिल्ली,एजेंसियां। थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर की एक बेहद महत्वपूर्ण ग्रंथि है, जो गर्दन के सामने श्वास नली के पास स्थित होती है।...

FIDE World Cup 2025: 23 साल बाद भारत में शतरंज का महासंग्राम, गोवा में दिखेगा भारतीय प्रतिभा

FIDE World Cup 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। भारत 23 साल बाद फिडे विश्व कप शतरंज का मेजबान बनने जा रहा है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट...

Bihar Elections 2025: राजद प्रत्याशी देवा गुप्ता के घर छापा, जानें क्या है कारण?

Bihar Elections 2025: मोतिहारी, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान मोतिहारी से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। पुलिस ने राजद प्रत्याशी देवा...

HGPS: बच्चों में समयपूर्व बुढ़ापे की बीमारी, वैज्ञानिकों ने खोजा नया इलाज

HGPS: नई दिल्ली, एजेंसियां। कुछ बच्चे जन्म से ही तेजी से बूढ़े दिखने लगते हैं। इसे हचिंसन-गिलफोर्ड प्रोजेरिया सिंड्रोम (एचजीपीएस) कहा जाता है, जो एक...

Asia Cup 2025 Controversy: PCB चीफ मोहसिन नकवी पर BCCI की नजर, ICC में उठेगा विवाद

Asia Cup 2025 Controversy: नई दिल्ली, एजेंसियां। एशिया कप ट्रॉफी विवाद में अब मामला और गरमाता जा रहा है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने...

Diwali sales: दिवाली में रिकॉर्ड तोड़ बिक्री! पांच साल में 4 गुना बढ़ा कारोबार

Diwali sales: नई दिल्ली, एजेंसियां। इस साल दिवाली और त्योहारी सीजन 2025 के दौरान देशभर में रिकॉर्ड कारोबार देखने को मिला है। सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories