रांची, एजेंसियां : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की भाजपा में घर वापसी हो सकती है।
उनकी पत्नी और सांसद गीता कोड़ा ने हाल ही में भाजपा ज्वाइन किया है और पार्टी ने उन्हें चाईबासा से लोकसभा प्रत्याशी भी बनाया है।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के बुलावे पर मधु कोड़ा दिल्ली में हैं। वहां वह पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ चाईबासा संसदीय सीट पर पार्टी की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
उनके दिल्ली दौरे के बाद से ही मधु कोड़ा की भाजपा में घर वापसी की अटकलें जोरों पर हैं। मधु कोड़ा ने अपना राजनीतिक सफर भाजपा से ही आरंभ किया था।
बाद में वे तत्कालीन अर्जुन मुंडा सरकार का तख्ता पलट कर चर्चा में आए। बतौर निर्दलीय विधायक उन्होंने कांग्रेस और झामुमो के सहयोग से लगभग दो वर्ष तक सरकार चलाई थी।
बाद में वे भ्रष्टाचार के संगीन आरोपों में जेल में भी रहे। उनके खिलाफ जांच चल रही है।
इसे भी पढ़ें
तेजस्वी यादव ने इशारों-इशारों में कहा, सरकार में काम करने में बाधाएं पैदा की जा रही थीं