Wednesday, July 30, 2025

Jharkhand neglected: झारखंड की उपेक्षा, CSR में मिले मात्र 54 करोड़

Jharkhand neglected:

रांची। केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम की कंपनियां अपना सीएसआर फंड खर्च करने में झारखंड की उपेक्षा कर रही हैं। भारत सरकार की 63 कंपनियों ने कुल मिलाकर सालभर में 2721 करोड़ 69 लाख रुपए खर्च किए। इनमें झारखंड के पड़ोसी राज्य ओडिशा में 447 करोड़ 61 लाख रुपए खर्च किए गए। छत्तीसगढ़ में सीएसआर फंड के 232 करोड़ 46 लाख रुपए खर्च हुए। वहीं झारखंड में इन कंपनियों ने सालभर में केवल 54 करोड़ 38 लाख रुपए ही खर्च किए।

सीएजी ने सदन में पेश की रिपोर्टः

सीएजी की ओर से 21 जुलाई संसद में पेश की गई रिपोर्ट से इसका खुलासा हुआ है। सीएजी ने यह रिपोर्ट 2021-22 में कंपनियों की ओर से सीएसआर फंड के तहत किए खर्च के आधार पर तैयार की है। कंपनियों को तीन साल के औसत शुद्ध लाभ की 2% राशि सीएसआर फंड पर खर्च करनी होती है।

ये प्रमुख कंपनियां हैं झारखंड में

कंपनी सालाना सीएसआर फंड

गेल 20,497 करोड़

गार्डन रीच शिप बिल्डर्स 410 करोड़

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन 29,829 करोड़

एनटीपीसी 35,672 करोड़

ओएनजीसी 45,799 करोड़

ऑयल इंडिया 16,374 करोड़

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया 9,424 करोड़

राज्य में काम कर रही कंपनियां भी कर रही हैं हकमारीः

झारखंड की तुलना छत्तीसगढ़ और ओडिशा से करें तो सीएसआर फंड में भेदभाव हो रहा है। दोनों राज्य उद्योग-धंधों, संसाधन, भौगोलिक स्थिति और केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रमों की मौजूदगी के मामले में झारखंड की तरह ही है। रिपोर्ट में भारत सरकार की 63 कंपनियों के सीएसआर फंड में झारखंड की हकमारी तक ही सीमित नहीं है। जिन कंपनियों की परियोजनाओं का अधिकतर हिस्सा झारखंड में संचालित है, उन्होंने भी झारखंड के साथ सौतेला व्यवहार किया है।

सीसीएल ने उसी अवधि में सीएसआर के तहत कुल 2481 करोड़ 68 लाख रुपए खर्च किए हैं, जबकि झारखंड को सभी केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम मिलाकर सीएसआर फंड के तहत केवल 54 करोड़ 38 लाख रुपए मिले हैं। इसी तरह कोल इंडिया लिमिटेड ने 7,764 करोड़ 38 लाख रुपए खर्च किए। सीसीएल के अलावा भारत कोकिंग कोल लिमिटेड यानी बीसीसीएल का भी अधिकतर काम झारखंड में ही है।

क्या है सीएसआर का नियमः

कंपनी कानून की धारा 135(5) के तहत किसी कंपनी के लिए पिछले 3 वित्तीय वर्षों के औसत शुद्ध लाभ का कम से कम 2% वार्षिक सीएसआर गतिविधियों पर खर्च करना अनिवार्य है। कंपनियां अपने सीएसआर फंड को गैर स्थानीय क्षेत्रों में मोड़ सकती हैं।

इसे भी पढ़ें

Jammu Kashmir tour: जम्मू-कश्मीर के दौरे पर संसदीय समिति, लोगों की दिक्कतों पर चर्चा करेगी

Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Cyber fraud: झारखंड में साइबर ठगी के खिलाफ एक्शन, 40 बैंक खाताधारकों पर FIR

Cyber fraud: रांची। झारखंड CID की साइबर क्राइम ब्रांच ने बड़ा एक्शन लिया है। साइबर अपराध से जुड़े मामलों में ऐसे 40 बैंक खाताधारकों...

Transfer of Jhaprase officers: बड़े पैमाने पर झाप्रसे अफसरों का ट्रांसफर

Transfer of Jhaprase officers: रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। कई अधिकारियों की सेवा विभिन्न...

Independence Day: डीसी का निर्देश-बारिश को ध्यान में ऱखते हुए हो स्वतंत्रता दिवस की तैयारी

Independence Day: रांची। रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने निर्देश दिया है कि बारिश को ध्यान रखते हुए स्वतंत्रता दिवस की तैयारी की जाये।...

Hospitals in Jharkhand: सभी झारखंड के सभी अस्पतालों की आधारभूत संरचना होगी मजबूत

Hospitals in Jharkhand: रांची। झारखंड सरकार ने राज्य के दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की...

Tsunami in Russia: रूस में सुनामी से तबाही, 4 मीटर ऊंची उठीं लहरें, 8.7 तीव्रता का भूकंप कामचटका में...

Tsunami in Russia: टोक्यो, एजेंसियां। रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास बुधवार सुबह 8.7 तीव्रता का भूकंप आया है। रॉयटर्स के मुताबिक कामचटका में 4...

Important events: 30 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं:

Important events: 1602 – इंडोनेशिया में नीदरलैंड का राजनैतिक एंव साम्राज्यवादी प्रभाव आरंभ हुआ।1729 – मैरीलैंड में बाल्टीमोर शहर की स्थापना हुई।1733 - पहला अमेरिकी...

Today horoscope: आज का राशिफल 30 जुलाई 2025, बुधवार

Today horoscope: 30 जुलाई 2025 आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 2 बजकर 42 मिनट...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 30 जुलाई 2025, बुधवार

Vedic Almanac: दिनांक - 30 जुलाई 2025दिन - बुधवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - वर्षा ॠतुमास - श्रावणपक्ष - शुक्लतिथि - षष्ठी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories