Sunday, October 19, 2025

Cash found under ground: चाईबासा में जमीन के नीचे से मिले 35 लाख कैश, नक्सलियों को बड़ा झटका

- Advertisement -

Cash found under ground:

चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस, झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए 34 लाख 99 हजार रुपए बरामद किए हैं।
यह रकम भाकपा माओवादी संगठन द्वारा अवैध रूप से वसूली गई लेवी की बताई जा रही है। गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

गुप्त सूचना पर चलाया गया सर्च ऑपरेशनः

चाईबासा के पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने बताया कि उन्हें इनपुट मिला था कि भाकपा माओवादी के सदस्यों ने एक गुप्त स्थान पर बड़ी रकम छिपाकर रखी है। इसी सूचना के आधार पर इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।

हथियार-विस्फोटक खरीदने में होता इस्तेमालः

एसपी ने बताया कि बरामद की गई रकम को नक्सली हथियार और विस्फोटक खरीदने में उपयोग करने वाले थे। यह सुरक्षाबलों पर हमले की तैयारी के तहत किया जा रहा था। समय रहते कार्रवाई होने से एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई है। उन्होंने कहा कि यह माओवादी संगठन के आर्थिक नेटवर्क पर अब तक का सबसे बड़ा प्रहार है।

पुलिस को संदेह है कि इस फंडिंग से जुड़े कुछ स्थानीय लोगों की भूमिका भी संदिग्ध है। ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है। इस मामले में कराईकेला थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। बरामद राशि को सील कर कोर्ट में दिया जाएगा।

आर्थिक और लॉजिस्टिक नेटवर्क को करना है ध्वस्तः

एसपी की के मुताबिक सुरक्षाबलों की यह कार्रवाई झारखंड पुलिस के उस मिशन का हिस्सा है, जिसके तहत नक्सलियों के आर्थिक और लॉजिस्टिक नेटवर्क को ध्वस्त करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले कुछ महीनों में कई बड़ी कार्रवाइयों के बाद अब यह सफलता माओवादियों की कमर तोड़ने वाली मानी जा रही है। वहीं चाईबासा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे नक्सल गतिविधियों की जानकारी गुप्त रूप से पुलिस को दें, ताकि समय रहते ऐसी देशविरोधी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।

इसे भी पढ़ें

पलामू में ड्रग पैडलर गिरफ्तार, 2 लाख रुपए का अफीम बरामद

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Jharkhand Police: झारखंड पुलिस का बड़ा अभियान: एक ही रात में 71 वांटेड गिरफ्तार, 255 वारंटों का निष्पादन

Jharkhand Police: बोकारो। बोकारो जोन के आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 17 और 18 अक्टूबर की रात को उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के सभी...

AIMIM का दावा: बिहार में ‘किंगमेकर’ बनने की तैयारी, घोषित किए 25 उम्मीदवार

AIMIM claims: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर AIMIM ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची जारी कर राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। पार्टी...

Priya Tendulkar: प्रिया तेंदुलकर के ‘रजनी’ सीरियल के एक एपिसोड ने भड़का दिया था मुंबई के टैक्सी ड्राइवरों को,...

Priya Tendulkar: मुंबई, एजेंसियां। टीवी और थिएटर की मशहूर अभिनेत्री प्रिया तेंदुलकर ने केवल अपनी अदाकारी से ही नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता फैलाने वाले कार्यक्रमों...

Nepal youth power: नेपाल में युवा शक्ति की नई पहल: Gen Z बना रहा नया राजनीतिक दल

Nepal youth power: काठमांडू, एजेंसियां। नेपाल में युवाओं के प्रतिनिधित्व वाले Gen Z समूह ने राजनीतिक मोर्चे पर कदम रखने का ऐलान किया है। समूह...

Banke Bihari: बांके बिहारी मंदिर का खजाना खुला लेकिन निराशा ही हाथ लगी, खाली बॉक्स और बर्तन ही दिखे

Banke Bihari: मथुरा, एजेंसियां। श्री बांके बिहारी मंदिर का तोषखाना 54 वर्षों के बाद शनिवार को धनतेरस के अवसर पर खोला गया, लेकिन...

Public health: लोगों की सेहत पर खतरा: धनबाद में मिलावटी लड्डू फैक्ट्री का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Public health: धनबाद। त्योहारों के सीजन में मिठाईयों की मांग बढ़ने के बीच धनबाद में मिलावटी लड्डू बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। फूड...

Bihar Election: बिहार चुनाव में महागठबंधन को झटका, VIP उम्मीदवार का नामांकन कुशेश्वरस्थान सीट से रद्द

Bihar Election: दरभंगा। बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है। दरभंगा की कुशेश्वरस्थान सीट से विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के उम्मीदवार...

Ranchi police: त्योहारों पर बढ़ी चोरी की घटनाओं को रोकने रांची पुलिस ने मांगी जनता की मदद

Ranchi police: रांची। दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों में अधिकांश लोग अपने परिवार के साथ घर से बाहर चले जाते हैं। ऐसे समय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories