Monday, June 23, 2025

नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम

चंडीगढ़, एजेंसियां। कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी हरियाणा के नए सीएम चुन लिए गए हैं।

भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी। वह आज शाम पांच बजे शपथ लेंगे। ओबीसी समुदाय के बड़े नेताओं में शामिल सैनी मनोहर लाल के करीबी हैं।

नायब सैनी 25 जनवरी 1970 को अंबाला के गांव मिर्जापुर माजरा में सैनी परिवार में जन्मे थे। वे बीए और एलएलबी हैं। सैनी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं।

सैनी ओबीसी समुदाय से आते हैं। उन्हें संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। कुछ समय पहले ही उन्हें हरियाणा में भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया था।

बता दें कि हरियाणा के सीएम रहे मनोहर लाल खट्टर ने भाजपा और जननायक जनता पार्टी का गठबंधन टूटने के बाद इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी।

जेजेपी ने भी दिल्ली में अपने विधायकों की बैठक बुलाई है। यह बैठक लीडर दुष्यंत चौटाला के आवास पर चल रही है।

लेकिन 5 जजपा विधायक बैठक में नहीं पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी भाजपा के संपर्क में हैं।

जेजेपी लोकसभा चुनाव में हरियाणा में 1 से 2 सीटें मांग रही थी जबकि भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन सभी 10 सीटों पर खुद लड़ने के पक्ष में है। यही गठबंधन टूटने की वजह बनी।

JJP के राष्ट्रीय महासचिव और हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सोमवार को दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से मिले थे लेकिन सीट शेयरिंग पर बात नहीं बनी।

दुष्यंत ने दिल्ली में अमित शाह से दोबारा मिलने का समय मांगा है। हालांकि ये मुलाकात होगी या नहीं, ये पक्का नहीं है।

इसे भी पढ़ें 

रणबीर कपूर के राम का किरदार निभाने पर अरुण गोविल ने दी प्रतिक्रिया, कही ये बड़ी बात

Hot this week

Babulal: मुझे मुकदमे में फंसाने की हो रही साजिशः बाबूलाल [There is a conspiracy to implicate me in a case: Babulal]

Babulal: रांची। झारखंड में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img