Monday, July 28, 2025

Asia Cup: 9 से 28 सितंबर के बीच एशिया कप क्रिकेट UAE में खेला जाएगा

Asia Cup:

दुबई, एजेंसियां। एशिया कप 2025 UAE में खेला जाएगा। टूर्नामेंट 9 सितंबर से शुरू होगा और फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इसकी जानकारी दी है।

नकवी जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष भी हैं, ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ACC एशिया कप 2025 अब आधिकारिक रूप से UAE में 9 से 28 सितंबर तक खेला जाएगा। यह एक शानदार टूर्नामेंट होगा और हम सभी को शानदार क्रिकेट देखने को मिलेगा। शेड्यूल की पूरी जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

भारत को मिली है मेजबानीः

एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत को मिली है, लेकिन भारत-पाकिस्तान के खराब संबंध के कारण यह न्यूट्रल वेन्यू पर खेला जाएगा। टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में होगा। एशिया कप 2023 की मेजबानी पाकिस्तान ने की थी। हालांकि भारत ने सुरक्षा कारणों से पाकिस्तान का दौरा करने से मना कर दिया था, तब यह हाइब्रिड मॉडल में खेला गया था। भारत के सभी मैच श्रीलंका में हुए थे।

पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनावः

अप्रैल में पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद भारत की ओर से 6-7 मई को ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था। पहलगाम हमले में 26 लोग मारे गए थे। दोनों देशों के बीच राजनीतिक संबंध खराब हैं। ऐसे में एशिया कप में पाकिस्तान खेलने के लिए भारत नहीं आया। इसलिए ACC टूर्नामेंट को UAE में करा रहा है।

भारत ने 8 बार जीता एशिया कपः

एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। अब तक 16 बार यह टूर्नामेंट खेला जा चुका है। भारत ने इसे सबसे ज्यादा 8 बार जीता। वहीं श्रीलंका ने 6 और पाकिस्तान ने 2 बार इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया है।

इसे भी पढ़ें

Asia Cup 2025: भारत-पाकिस्तान मैच सितंबर में संभव, एशिया कप 2025 भारत की मेजबानी में UAE में खेला जाएगा


Join our WhatsApp Channel

Hot this week

Bariatu Housing Colony: बरियातू हाउसिंग कॉलोनी में मनचलों और नशेड़ियों से सब परेशान, एक धराया [Everyone is troubled by hooligans and drunkards in Bariatu...

Bariatu Housing Colony: रांची। बरियातू हाउसिंग कॉलोनी एवं यूनिवर्सिटी कॉलोनी...

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की अधिसूचना जारी [Notification issued for the second phase of Jharkhand assembly elections]

आज से नामांकन, 38 सीटों पर होगा मतदान रांची। झारखंड...

Dilip Kumar Raj Kapoor: पेशावर में दिलीप कुमार-राज कपूर के घरों का पुनर्निर्माण शुरू, दो साल में बनेंगे विरासत...

Dilip Kumar Raj Kapoor: इस्लामाबाद, एजेंसियां। पाकिस्तान के पेशावर में स्थित बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार और राज कपूर के पुश्तैनी घरों का...

Rupali Ganguly: रुपाली गांगुली ने पति संग किए सावन सोमवार को महाकाल के दर्शन

Rupali Ganguly: मुंबई, एजेंसियां। टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री रुपाली गांगुली ने सावन के पवित्र महीने की तीसरी सोमवारी (Sawan Somwaar) के मौके पर भगवान...

ACB raids: गिरिडीह में सरकारी क्लर्क के घर ACB की रेड, आय से अधिक संपत्ति को लेकर कार्रवाई

ACB raids: गिरिडीह। झारखंड के गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में सरकारी क्लर्क प्रदीप गोस्वामी के...

Deepika Pandey Singh: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लगाया जनता दरबार, फरियादियों की समस्याओं का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

Deepika Pandey Singh: रांची। राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने सोमवार को रांची स्थित कांग्रेस भवन में जनता दरबार लगाया। इसमें...

Micro finance officer: माइक्रो फाइनेंस अधिकारी ने रची झूठी लूट की कहानी, 97 हजार रुपए मित्र देकर की लूट...

Micro finance officer: धनबाद। भारत माइक्रो फाइनेंस इंक्लूजन लिमिटेड के फील्ड ऑफिसर द्वारा दर्ज कराए गए लूटकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। इसे...

Religious conversion: जमशेदपुर में धर्मांतरण को लेकर हंगामा, 11 गिरफ्तार, धार्मिक साहित्य और प्रचार सामग्री बरामद

Religious conversion: जमशेदपुर। जमशेदपुर के कालिंदी बस्ती में कथित धर्मांतरण को लेकर विवाद हो गया। सूचना मिलते ही भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौके पर...

Workers kidnapped: जामताड़ा के 6 मजदूर तमिलनाडु से लौटे, काम दिलाने का झांसा देकर किया था अपहरण

Workers kidnapped: परिजनों से मांगी गई थी 2 लाख रुपए की फिरौती जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के छह मजदूर...

Ambulance workers on dharna: गुमला में धरना पर बैठे 108 एम्बुलेंस कर्मी, चिकित्सा व्यवस्था प्रभावित

Ambulance workers on dharna: गुमला। गुमला के 108 एम्बुलेंस कर्मी आंदोलन कर रहे हैं। वे अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories