Wednesday, September 17, 2025

Hemant Soren: विदेश में पढ़ाई के लिए छात्रों को 1 करोड़ दे रही हेमंत सरकार

- Advertisement -

Hemant Soren:

रांची। झारखंड के छात्रों के लिए विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त करने में राज्य सरकार सहयोग करेगी। सरकार एक-एक छात्र को एक करोड़ रुपये तक की आर्थिक मदद करेगी। सरकार राज्य के मेधावी स्टूडेंट्स को विदेशी यूनिवर्सिटी में एडमिशन से लेकर पढ़ाई तक का पूरा खर्च उठा रही है। मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति के तहत विदेश में पढ़ाई के लिए चयनित एक छात्र पर एक करोड़ रुपए तक सरकार खर्च करेगी।

चयन प्रक्रिया शुरूः

विदेशी यूनिवर्सिटी में उच्च शिक्षा और रिसर्च के लिए चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। पहले दिन ट्राइबल आयुक्त कार्यालय में विभिन्न विषयों के कुल 15 छात्रों को इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया गया था। कंप्यूटर साइंस, मैनेजमेंट, लॉ और फिल्म टेक्नोलॉजी विषय के स्टूडेंट्स शामिल थे। आयुक्त कुलदीप ब्यास की मॉनिटरिंग में इंटरव्यू देने वाले छात्रों ने एक्सपर्ट के समक्ष विदेश में पढ़ाई को लेकर तैयार प्रोजेक्ट की प्रस्तुति दी। यह इंटरव्यू 30 जुलाई तक चलेगा। इसके बाद इंगलैंड और आयरलैंड के विश्वविद्यालयों में चयनित छात्रों की फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी। बताते चलें कि कुल 25 छात्रों का चयन किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार इंटरव्यू में शामिल अधिकांश छात्रों का प्रोजेक्ट शानदार था।

एडमिशन के लिए कैटेगरी वाइज सीटें निर्धारितः

विदेशी विवि में एडमिशन के लिए कुल 25 छात्रों का चयन किया जाएगा। इसमें एसटी-एससी कैटेगरी के 15 छात्र, ओबीसी के 5 और अल्पसंख्यक वर्ग के 5 स्टूडेंट्स शामिल हैं। बताते चलें कि यह योजना 2021 में शुरू हुई थी। आने वाले दिनों में विदेशी विवि में पढ़ाई के लिए 50 छात्रों का चयन करने की योजना है।

इंटरव्यू बोर्ड में ये एक्सपर्ट शामिलः

विदेशी विवि में एडमिशन के लिए विषय के एक्सपर्ट शिक्षकों का पैनल इंटरव्यू ले रहा है। पैनल में पीजी बॉटनी विभाग की डॉ. लाड़ली रानी, पीजी कॉमर्स के शिक्षक डॉ. एमएन जुबैरी, पीजी अंग्रेजी की एचओडी डॉ. सुप्रिया, कंप्यूटर साइंस के शिक्षक अनुपम गुप्ता, पीजी राजनीति विभाग के शिक्षक डॉ. धीरेंद्र त्रिपाठी, पीजी इकोनॉमिक्स के एचओडी डॉ. ज्योति प्रकाश, लॉ के शिक्षक डॉ. गांधी आनंद बिलुंग शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

Hemant Soren: आज रांची लौटेंगे सीएम हेमंत


WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Vinay Chaubey: विनय चौबे को नहीं मिली बेल

Vinay Chaubey: हजारीबाग। जमीन घोटाले मामले में जेल में बंद निलंबित IAS विनय चौबे को हजारीबाग कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। विनय चौबे...

विश्वकर्मा पूजा 2025: भगवान विश्वकर्मा ने एक ही रात में बनाया था औरंगाबाद का सूर्य मंदिर, जानें क्यों है...

Vishwakarma Puja 2025: नई दिल्ली, एजेंसियां। हर साल 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा और विश्वकर्मा जयंती पूरे देश में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाई...

PM Narendra Modi Birthday: 75 वर्ष के हुए पीएम मोदी: राष्ट्रवाद, ईमानदारी तथा सामाजिक कल्याण के प्रतीक हैं नरेंद्र...

PM Narendra Modi Birthday: नई दिल्ली, एजेंसियां। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना 75वां जन्मदिन मना रहे हैं। वर्ष 1950 में गुजरात के वडनगर में जन्मे...

Agra Trip: ताजमहल के अलावा आगरा के पास एक्सप्लोर करें ये 5 शानदार जगहें

Agra Trip: नई दिल्ली, एजेंसियां। ताजमहल देखने के लिए आगरा हर साल सैकड़ों पर्यटकों को अपनी ओर खींचता है। लेकिन अगर आप पहले ही आगरा...

Nano Banana Trend: 3D और रेट्रो-स्टाइल फोटो बनाना है मजेदार, लेकिन सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवाल

Nano Banana Trend: नई दिल्ली, एजेंसियां। सोशल मीडिया पर इन दिनों Google Gemini का Nano Banana टूल खूब चर्चा में है। यूजर्स अपनी तस्वीरों को...

Important events: 17 सितंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Important events: 1394 – चार्ल्स षष्ठम ने यहूदियों को फ्रांस से निष्कासित करने का आदेश दिया।1595 – पोप क्लेमेंस अष्टम ने हेनरी चतुर्थ को राजा...

Today horoscope: आज का राशिफल 17 सितम्बर 2025, बुधवार

Today horoscope: मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे।...

Vedic Almanac: l वैदिक पंचांग l 17 सितम्बर 2025, बुधवार l

Vedic Almanac: दिनांक - 17 सितम्बर 2025दिन - बुधवारविक्रम संवत 2082शक संवत -1947अयन - दक्षिणायनऋतु - शरद ॠतुमास - आश्विनपक्ष - कृष्णतिथि - एकादशी रात्रि...
spot_img

Related Articles

Popular Categories