Wednesday, October 22, 2025

Manchester Test: IND vs ENG मैनचेस्टर टेस्ट: भारत ने पहले दिन 4 विकेट पर 264 रन बनाये, यशस्वी और सुदर्शन फिफ्टी लगाकर आउट, पंत रिटायर्ड हर्ट

- Advertisement -

Manchester Test:

मैनचेस्टर, एजेंसियां। भारत और इंग्लैंड के बीच एंडरसन-तेंदलुकर ट्रॉफी का चौथा टेस्ट मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में बुधवार को इंग्लैंड ने टॉस जीतकर बॉलिंग चुनी। दूसरे दिन का खेल दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। रवींद्र जडेजा और शार्दूल ठाकुर भारत की पारी आगे बढ़ाएंगे। पहले दिन टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए हैं।

पहले सेशन में भारत ने विकेट नहीं गंवायाः

भारत ने पहले सेशन में कोई विकेट नहीं गंवाया। राहुल दूसरे सेशन में 46 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ 94 रन की पार्टनरशिप की। राहुल ने इस पारी के साथ इंग्लैंड में अपने 1000 टेस्ट रन पूरे कर लिए।

यशस्वी ने फिफ्टी लगाईः

दूसरे सेशन में यशस्वी जायसवाल ने फिफ्टी लगा दी। हालांकि, वे 58 रन बनाकर लियम डॉसन की गेंद पर स्लिप में कैच हो गए। इस सेशन में भारत ने 2 और विकेट गंवा दिए। राहुल 46 और कप्तान शुभमन गिल 12 रन बनाकर पवेलियन लौटे। राहुल को वोक्स और शुभमन को बेन स्टोक्स ने आउट किया।

तीसरे सेशन में सुदर्शन की फिफ्टीः

तीसरे सेशन में ऋषभ पंत और साई सुदर्शन ने भारत की पारी संभाल ली। दोनों फिफ्टी पार्टनरशिप कर चुके थे, तभी पंत को क्रिस वोक्स की यॉर्कर पैर पर जा लगी। वे दर्द से कराह उठे, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर वैन में बैठाकर पवेलियन ले जाया गया। पंत 37 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हुए।

पंत के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद सुदर्शन ने फिफ्टी लगा दी। हालांकि, वे 61 रन बनाकर आउट हो गए। दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 4 विकेट के नुकसान पर 264 रन बना लिए। रवींद्र जडेजा और शार्दूल ठाकुर नॉटआउट लौटे।

दोनों टीमेः

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दूल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कम्बोज।

इंग्लैंड: बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रूक, जैमी स्मिथ, लियम डॉसन, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर और क्रिस वोक्स।

इसे भी पढ़ें

Manchester Test: इंग्लैंड से मैनचेस्टर टेस्ट खेलेंगे स्पिनर लियम डॉसन, घायल शोएब बशीर की जगह मिलीइंग्लैंड की प्लेइंग-11 में और कोई बदलाव नहीं

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Kartik Month Snan: कार्तिक मास का अंतिम स्नान 5 नवंबर, जानें स्नान विधि और लाभ

Kartik Month Snan: नई दिल्ली, एजेंसियां। हिंदू धर्म में कार्तिक मास को अत्यंत पवित्र और पुण्यदायक माना जाता है। इस महीने में किया गया हर...

Detox drinks: दिवाली के टॉक्सिन्स बाहर निकालें, पिएं ये 4 आसान और असरदार डिटॉक्स ड्रिंक्स

Detox drinks: नई दिल्ली, एजेंसियां। दिवाली के त्योहार पर स्वादिष्ट पकवान और मिठाइयों का आनंद लेना सामान्य है, लेकिन इसके बाद अक्सर पेट और पाचन...

Cauliflower Recipe: फूलगोभी से बनाएं दो झटपट डिश, टिफिन के लिए परफेक्ट ऑप्शन!

Cauliflower Recipe: नई दिल्ली, एजेंसियां। ऑफिस, कॉलेज या स्कूल के टिफिन में रोज एक जैसी सब्जी ले जाना बोरिंग हो सकता है। अगर आप भी...

Home remedies for constipation: घर बैठे पाएं कब्ज से छुटकारा, अपनाएं ये 5 असरदार उपाय

Home remedies for constipation: नई दिल्ली,एजेंसियां। कब्ज एक आम पाचन समस्या है, जिससे पेट साफ नहीं होता और व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना करना...

H-1B visa: अमेरिका ने 100,000 डॉलर फीस से दी छूट, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

H-1B visa: नई दिल्ली, एजेंसियां। अमेरिकी सिटीजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विस (USCIS) ने 21 सितंबर, 2025 से लागू नई H-1B पीटिशन फीस के बारे में स्पष्टीकरण...

Bihar Election 2025: पीएम मोदी और अमित शाह 24 अक्टूबर को करेंगे धुआंधार रैली, चार जिलों में भरेंगे हुंकार

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए प्रचार-प्रसार का बिगुल बज चुका है। इसी कड़ी में 24 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र...

Hemant Soren: क्या अपमान का घूंट पीकर भी चुप रहेंगे हेमंत सोरेन?- आनंद कुमार

Hemant Soren: जब आपके ही सहयोगी आपको दूध की मक्खी की तरह निकाल चुके हैं?मंत्री सुदीव्य सोनू खुद कह चुके हैं —“मुख्यमंत्री को बिहार...

Shaniwar Wada Namaz: शनिवार वाडा में नमाज पर बवाल: सचिन सावंत ने मेधा कुलकर्णी पर साधा निशाना

Shaniwar Wada Namaz: मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के ऐतिहासिक शनिवार वाडा में कुछ युवतियों द्वारा नमाज पढ़ने का मामला राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है।...
spot_img

Related Articles

Popular Categories