Friday, October 24, 2025

रूस करने वाला था परमाणु हमला, अमेरिका था दहशत में, तब पीएम मोदी बने संकट मोचक

- Advertisement -

मास्कोन, एजेंसियां। रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान एक वक्त रूस परमाणु हमला करने जा रहा था।

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के इस निर्णय से अमेरिका दहशत में आ गया था। अमेरिकी टीवी चैनल सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक साल 2022 के आखिरी दिनों में अमेरिका समझ गया था अब रूस एक रणनीतिक परमाणु हथियार से यूक्रेन पर हमला करने जा रहा है।

इस खतरे को देखते हुए अमेरिका ने भी ‘पुरजोर तरीके से अपनी तैयारी’ शुरू कर दी थी। रूस अगर यूक्रेन पर परमाणु हमला करता तो यह हिरोशिमा और नागासाकी के बाद पहली बार होता जब किसी युद्ध में परमाणु बम का इस्तेमाल किया जाता।

इस महासंकट के बीच अमेरिका ने पीएम मोदी समेत दुनिया के कई देशों के नेताओं से मदद मांगी ताकि हमले को रोका जा सके।

रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी समेत दुनिया के अन्य नेताओं ने इस रूसी परमाणु हमले को रोकने में अहम भूमिका निभाई।

बाइडन प्रशासन के दो अधिकारियों ने सीएनएन से बातचीत में कहा कि रूस परमाणु बम का इस्तेतमाल करने को तैयार था।

इसके बाद अमेरिका ने भीजवाबी योजना पर काम करना शुरू कर दिया। फिर रूसी हमले को रोकने के लिए हर संभव कोशिश शुरू हो गई।

बाइडन प्रशासन ने पीएम मोदी, चीनी राष्ट्र पति शी जिनपिंग और दुनिया के अन्यी नेताओं से मदद की गुहार लगाई ताकि इस परमाणु संकट को टाला जा सके।

बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हमने रूस को न केवल सीधा संदेश दिया, बल्कि अन्य देशों से भी कहा कि वे रूस को रोकें।

अमेरिकी अधिकारियों ने कहा कि चीनी राष्ट्रोपति शी जिनपिंग और पीएम मोदी के सार्वजनिक बयानों ने इस महासंकट को खत्म करने में मदद की।

चीन और भारत की अपील के बाद रूस की सोच में बदलाव आया। खास तौर पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इससे भी आगे बढ़कर पुतिन से बात की और उन्हें ऐसा करने से रोका।

पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सामने ही खुलकर कहा था कि यह दौर युद्ध का नहीं है। पीएम मोदी के इस बयान की अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने जमकर सराहना की थी।

दरअसल, यूक्रेन युद्ध के दौरान रूस को पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों से बचाने में भारत और चीन ने अहम भूमिका निभाई है।

भारत ने रूस से रिकॉर्ड तेल खरीदा और दोनों के बीच व्यापार अब रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। चीन भी रूस के लिए सबसे बड़ा मददगार बनकर उभरा।

विशेषज्ञों के अनुसार इसी कारण रूसी राष्ट्रपति भारतीय प्रधानंत्री मोदी और जिनपिंग की अपील को अनसुना नहीं कर सके।

एक अनुमान के मुताबिक रूस के पास 2000 से ज्यादा टैक्टिकल परमाणु वॉरहेड हैं। रूस ने अपने कुछ टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन को बेलारूस में भी तैनात किया है जो यूक्रेन से सटा हुआ है।

रूस ने बेलारूस के रास्ते भी हमला बोला था। आईसीएएन के मुताबिक कोई भी परमाणु बम जिसकी क्षमता 300 किलोटन है या उसकी क्षमता हिरोशिमा में इस्तेमाल हुए परमाणु बम से 20 गुना ज्यादा ताकतवर है।

वह टैक्टिकल न्यूक्लियर वेपन है। रूस के पास नाटो की तुलना में 10 गुना ज्यादा टैक्टिकल न्यूक्लियर वारहेड है।

इसे भी पढ़ें 

ये 7 करामती फल 5 दिन में पाचन संबंधी समस्याएं कर देगे दूर

WhatsApp Group Join Now

Hot this week

Important Events: 14 जुलाई की महत्त्वपूर्ण घटनाएं [Important events of July 14]

Important Events: 1223 – फिलिप द्वितीय की मृत्यु के...

Bihar Elections 2025: VIP और कांग्रेस ने उम्मीदवार वापस लिए, RJD कैंडिडेट का रास्ता साफ

Bihar Elections 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव के बीच इंडिया गठबंधन को महागठबंधन की ओर से राहत भरी खबर मिली है। विकासशील इंसान पार्टी...

Cervical cancer: जानिए महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के तीन बड़े लक्षण क्या हैं?

Cervical cancer: नई दिल्ली, एजेंसियां। सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer) महिलाओं में होने वाला एक गंभीर लेकिन रोकथाम योग्य कैंसर है। यह गर्भाशय के निचले...

Bihar Election 2025: तेजस्वी यादव की CM उम्मीदवारी पर BJP का पलटवार – ‘राहुल गायब, भ्रष्टाचार मौजूद’

Bihar Election 2025: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में विपक्षी महागठबंधन द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किए जाने के...

Banking Update: सरकार ने जारी किए नए नियम, 1 नवंबर से बैंक खातों में जोड़ सकेंगे चार नॉमिनी

Government issues new rules: नई दिल्ली, एजेंसियां। बैंक ग्राहकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। 1 नवंबर 2025 से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने...

Big announcement by India alliance: मुकेश सहनी बने डिप्टी सीएम उम्मीदवार, तेजस्वी पर फिर जताया भरोसा

Big announcement by India alliance: पटना, एजेंसियां। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले विपक्षी INDIA गठबंधन ने बड़ा दांव खेला है। कांग्रेस के वरिष्ठ...

Superstar Prabhas: साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने जन्मदिन पर फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नई फिल्म ‘फौजी’ की अनाउंसमेंट...

Superstar Prabhas: चेन्नई, एजेंसियां। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस खास मौके पर उन्होंने अपने...

Athletes in Ranchi: रांची में 300 विदेशी एथलीट दिखायेंगे दम, सैफ गेम्स 24 अक्टूबर से

Athletes in Ranchi: रांची। राजधानी रांची के मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम में 24 अक्टूबर से चौथी सैफ सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की शुरुआत हो रही है।...

Kerala HC: केरल HC ने कहा – पुजारी नियुक्ति अब योग्यता पर आधारित होगी, जाति-वंश जरूरी नहीं

Kerala HC: तिरुवनंतपुरम, एजेंसियां। केरल हाईकोर्ट ने पुजारियों की भर्ती को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि मंदिरों में पुजारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories